विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2026

प्रिंसिपल के बाद अब नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का कारनामा, वार्ड में ही करने लगा पेशाब

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में तैनात सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ अनुराग शर्मा सोमवार की रात अस्पताल में शराब के नशे में नजर आए. इतना ही नहीं नशे की हालत में ही वह वार्ड में पेशाब करने लगे.

प्रिंसिपल के बाद अब नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का कारनामा, वार्ड में ही करने लगा पेशाब
टोंक अस्पताल में डॉक्टर

Rajasthan News: बीते सोमवार (12 जनवरी) को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया था. जहां स्कूल के प्रिंसिपल नशे में धुत विद्यालय पहुंचे. इतना ही नहीं स्कूल की छुट्टी कर रसोई में मीड डे मील की जगह चीकन बनवा रहे थे. अब एक मामला टोंक जिले से आया है जहां सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में तैनात सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ अनुराग शर्मा सोमवार की रात अस्पताल में शराब के नशे में नजर आए. इतना ही नहीं नशे की हालत में ही वह वार्ड में पेशाब करने लगे और बाद में जमीन पर गिर पड़े.

डॉ अनुराग रोगी और परिजनों के सामने ही अस्पताल में तमाशा करते रहे. बाद में उन्हें व्हील चेयर पर ले जाया गया. वहीं इस पूरे मामले पर टोंक सअदात अस्पताल के PMO हनुमान प्रसाद बैरवा यह कह कर पर्दा डालते नजर आए कि वह तो ड्यूटी पर ही नहीं थे. छुट्टी पर शराब पीना उनका निजी मामला है. अगर शराब पीकर अस्पताल आएंगे तो उनका मेडिकल कराया जाएगा. लेकिन इस घटना के गवाह अस्पताल के प्रत्यक्षदर्शी थे और पूरी हकीकत बयां कर रहे थे.

रात को नशे में लड़खड़ाते हुए अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

टोंक जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सआदत में बीते सोमवार रात शराब के नशे में बुरी तरह से चूर सीनीयर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा अश्लील हरकतें करने और बाद में नशे के चलते ज़मीन पर गिर जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. घटना बीती रात लगभग 10.30 बजे की है जब सीनीयर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग शर्मा शराब के नशे में बुरी तरह से चूर व लड़खड़ाते हुए मेडिकल वार्ड में जा पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

वार्ड में ही रोगियों व परिजनों के सामने कर दिया पेशाब

डॉ अनुराग शर्मा कितने नशे में थे इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वार्ड में ही रोगियों और परिजनों की मौजूदगी में पेशाब कर दिया. इसके बाद वह धड़ाम से ज़मीन पर गिर पड़े. इस दौरान वे नशे में बड़बड़ाते रहे. रोगियों के परिजनों द्वारा इस मामले से जब वहां मौजूद नर्सिंगकर्मियों को अवगत कराया गया तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि हम इनका क्या कर सकते है. बाद में इस मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा वार्ड में पहुंचे और कुछ लोगों के जरीये डॉ. अनुराग शर्मा को व्हील चेयर पर बिठाकर उनके घर पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: नशे में धुत हेडमास्टर, स्कूल में ताला लगा कर रसोई में बन रहा चिकन और गंगापुर सिटी का स्पेशल टिक्कड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com