विज्ञापन

Video: फेरों से पहले जान बचाने के लिए भागे दूल्हा-दुल्हन, बवंडर से उड़ा शादी का पंडाल

टोंक के रतनपुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अचानक आए बवंडर और तेज आंधी-बारिश ने पंडाल उखाड़ दिया और कई लोग घायल भी हुए.

Video: फेरों से पहले जान बचाने के लिए भागे दूल्हा-दुल्हन, बवंडर से उड़ा शादी का पंडाल
टोंक के रतनपुरा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन का वीडियो वायरल है.

राजस्थान के टोंक में खुशियों के बीच ऐसा कहर टूटा कि पलभर में शादी का जश्न मातम जैसे माहौल में बदल गया. रतनपुरा गांव में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान बवंडर ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया. दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवाएं देखते ही देखते खतरनाक बवंडर में बदल गईं. जिस पंडाल में कुछ देर पहले शहनाइयां गूंज रही थीं, अचानक आंधी-तूफान से कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार मच गई.  हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि पूरा पंडाल उखड़कर हवा में उड़ गया.

कुर्सियां, टेंट, गिफ्ट... खेतों में बिखर गया

कुर्सियां, टेंट, बर्तन, गिफ्ट का सामान, सब कुछ खेतों में बिखर गया. सबसे डरावना मंजर तब दिखा जब दूल्हा-दुल्हन और मेहमान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. कई लोग टेंट के लोहे के पाइप की चपेट में आकर घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बवंडर के बाद तेज बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए. खुशियों के इस बड़े आयोजन में आए लोगों के चेहरे पर डर और सदमा साफ दिखाई दिया.

36 जोड़ों ने खुले में लिए फेरे

हालांकि हालात संभलने के बाद आयोजकों ने किसी तरह खुले में ही 36 जोड़ों के फेरे पूरे कराए, लेकिन यह दिन लोगों के लिए जिंदगीभर का खौफ बन गया. इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन्हें देखकर हर कोई हैरान है कि कुछ मिनटों में कैसे खुशियां तबाही में बदल गईं.

यह भी पढ़ेंः नाहरगढ़ में 'हम पांच' की मस्ती, रानी के 5 शावकों का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com