विज्ञापन

Rajasthan: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सफेद बाघ सफारी के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, भीम और स्कंधी की अठखेलियां ने जीता दिल

Rajasthan News: जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ा. सफेद बाघ भीम और बाघिन स्कंधी को अब टाइगर सफारी में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पर्यटकों ने उनकी अठखेलियों का आनंद लिया.

Rajasthan: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सफेद बाघ सफारी के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, भीम और स्कंधी की अठखेलियां ने जीता दिल
सफेद बाघ भीम और उसकी गोल्डन बहन बाघिन 'स्कंधी'
NDTV

 Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुहावने मौसम और रविवार की छुट्टी ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान (Nahargarh Biological Park) को पर्यटकों से गुलजार कर दिया. पहली बार उद्यान के एनकोलजर में से खुले में छोड़े गए सफेद बाघों के जोड़े को देखने के लिए पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा.  दिनभर में कुल 1,704 पर्यटकों ने  उद्यान का भ्रमण किया. इस दौरान राजस्थान की इकलौती सफेद बाघ सफारी का रोमांच पर्यटकों के सिर चढ़कर बोला.

टाइगर सफारी में 'भीम' और 'स्कंधी' का नया ठिकाना

इस रविवार की सबसे खास बात सफेद बाघ भीम और उसकी गोल्डन बहन बाघिन 'स्कंधी' का टाइगर सफारी में दीदार रहा,  एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि अब तक ये दोनों केवल जैविक उद्यान के एनक्लोजर में दिखाई देते थे, लेकिन अब इन्हें स्थाई रूप से टाइगर सफारी में शिफ्ट कर दिया गया है. जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों रविवार को बेताब दिखे.  जब उन्होंने इन दोनों को एक साथ अठखेलियां करते हुए देखा तो वह रोमांचित हो उठे. 

 टाइगर सफारी

टाइगर सफारी
Photo Credit: NDTV

 शेर की दहाड़ और बाघों के शाही ठाठ से रोमांचित हुए पर्यटक

उद्यान में संचालित लायन और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं. आंकड़ों के अनुसार लायन सफारी में 216 पर्यटकों ने शेरों के शाही अंदाज को देखा.इसके अलावा टाइगर सफारी में 216 पर्यटकों ने सफेद बाघ और बाघिन की अठखेलियों का आनंद लिया. शेरों की गर्जना और बाघों की मौजूदगी ने बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को रोमांचित कर दिया.

टिकटिंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था का रखा गया है खास इंतजाम

उप वन संरक्षक (DCF) विजयपाल सिंह के निर्देशन में रविवार की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे. एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ और रेंजर शुभम शर्मा ने खुद मोर्चा संभालते हुए सफारी संचालन और भीड़ नियंत्रण की मॉनिटरिंग की. टिकटिंग से लेकर वाहन सुविधा और सफाई व्यवस्था तक का पूरा ख्याल रखा गया है.

यह भी पढ़ें; बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close