विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

पुष्‍कर में बजरी से भरे ट्रेलर और फ्रिज लदी पिकअप की टक्कर, दो ड्राइवरों की मौत 

फ्रिज और बजरी चारो तरफ ब‍िखर गया. हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुल‍िस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया. 

पुष्‍कर में बजरी से भरे ट्रेलर और फ्रिज लदी पिकअप की टक्कर, दो ड्राइवरों की मौत 
राजस्थान के पुष्कर में हुए सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की मौत हो गई्.

अजमेर–नागौर हाईवे पर बाड़ी घाटी से पहले नियारा पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. नागौर से बजरी लेकर जा रहे ट्रेलर और जयपुर से नागौर फ्रिज भरकर ले जा रही पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में तुरंत आग लग गई, और दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में पिकअप ड्राइवर दौसा निवासी जयसिंह और ट्रेलर चालक जोधपुर निवासी गणपत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

रॉन्ग साइड साइड से आ रहा था ट्रक 

जयसिंह के गांव के सरपंच पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया क‍ि पिकअप चालक जयसिंह जयपुर से फ्रिज लादकर नागौर जा रहा था. मृतक के परिजन मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि ट्रेलर चालक शराब के नशे में था, और रॉन्ग साइड में आकर पिकअप को टक्कर मार दी. ट्रेलर नागौर की ओर से बजरी लेकर जा रहा था. हादसे के बाद दोनों शवों को पुष्कर थाना पुलिस ने पुष्कर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

हादसे के बाद पलटा ट्रेलर.

हादसे के बाद पलटा ट्रेलर.

नियमों की अनदेखी बनी जानलेवा

हादसे ने एक बार फिर बजरी व्यापार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रेलर में भरी बजरी कहां से लाई जा रही थी, और कहां ले जाई जा रही थी. क्या यह परिवहन नियमों के तहत हो रहा था या नहीं. इस दर्दनाक हादसे में दो जिंदगियों का यूं खत्म हो जाना, बजरी व्यापार की निगरानी और नियंत्रण पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है, जिसकी  जांच अब बेहद जरूरी मानी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, कीमत 49 रुपए बढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close