Health News: तुलसी को भारतीय घरों में पवित्र पौधा माना जाता है लेकिन इसके औषधीय गुण इसे खास बनाते हैं. आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अनुसार तुलसी त्वचा की देखभाल में बेहद प्रभावी है. इसमें एंटी बैक्टीरियल एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को साफ स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं.
खून शुद्ध कर कम करती है मुंहासे
विशेषज्ञ बताते हैं कि तुलसी का सेवन शरीर के अंदर से काम करता है. तुलसी वाला पानी पीने से खून साफ होता है जिससे मुंहासे कम होते हैं और नए दाग धब्बे बनने की संभावना घटती है. यह त्वचा के अंदरूनी संक्रमण को कम कर प्राकृतिक चमक लाने में सहायक है.
तुलसी फेस पैक का आसान तरीका
त्वचा पर सीधे इस्तेमाल के लिए 8 से 10 ताजे तुलसी पत्ते पीस लें. इसमें मुल्तानी मिट्टी या शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर धो लें. यह उपाय ऑयली त्वचा को संतुलित करता है दाग हल्के करता है और पिंपल्स घटाने में मदद करता है. सप्ताह में 2 से 3 बार उपयोग लाभकारी है.
तुलसी पानी और चाय के फायदे
रात में 5 से 7 पत्ते पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और त्वचा साफ रहती है. तुलसी की चाय भी लाभ देती है. 4 से 5 पत्ते उबालकर बनी चाय में शहद या नींबू मिलाया जा सकता है. यह तनाव कम करती है जिससे तनाव जनित पिंपल्स घटते हैं.
कच्चे पत्ते और सावधानी
सुबह 2 से 3 पत्ते चबाना ताजगी देता है और इन्फेक्शन कम करने में सहायक है. नियमित उपयोग से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. यदि मुंहासे गंभीर हों तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है. साफ सफाई संतुलित आहार और पर्याप्त पानी भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें- जैसलमेर: सम-लखमणा के धोरों पर सजी सुर-ताल की महफिल, सिंगर राज बर्मन ने बांधा समां