विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2026

जैसलमेर: सम-लखमणा के धोरों पर सजी सुर-ताल की महफिल, सिंगर राज बर्मन ने बांधा समां

लखमण के धोरों पर सजी यह सुर-ताल की महफिल मरु महोत्सव 2026 की यादगार शामों में शुमार हो गई. लोक संगीत, नृत्य और बॉलीवुड की मधुर आवाज़ के इस संगम ने देशी-विदेशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया.

जैसलमेर: सम-लखमणा के धोरों पर सजी सुर-ताल की महफिल, सिंगर राज बर्मन ने बांधा समां

जैसलमेर. वर्ल्ड फेमस डेजर्ट फेस्टिवल के तहत सम-लखमणा के मख्मली धोरों पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या ने थार की रेत को सुर, ताल और रंगों से सराबोर कर दिया. लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बॉलीवुड सिंगर राज बर्मन की रोमांटिक प्रस्तुतियों पर पर्यटक झूम उठे. एंड पार्टी द्वारा भावपूर्ण गुरु वंदना "वारी जाऊं रे … सतगुरु आंगन आया…" से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. इसके बाद लोक कलाकार रमेश और पारस ने "बना रे बागा में झूला डालिया…" पर मनोहारी रिंग डांस की परफॉरमेंस देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी.

प्रसिद्ध लोक गायक मोती खान ने "केसरिया बालम आओ जी पधारो म्हारे देश…एवं घूमर गीत "यहां-वहां सारा जहां देख लिया…" जैसी प्रस्तुतियों से राजस्थानी लोक संगीत की आत्मा को जीवंत कर दिया. वहीं जोधपुर की संगीता सपेरा द्वारा प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य "कालिया कूद पड़ियों बेरा में…" पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद जलाल खान और अख्तर खान (कनोई) ने "लाली मेरे लाल की…", "धमा-धम मस्त कलंदर…", "मुझसे नैना मिलाइ दे…", "राम कहूं की रामदेव…", "मेरा हेलो सुनो नी रामापीर…एवं "बालम जी मारा जीर मर,  बरसे मेघ…" जैसी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

गायक राज बर्मन ने "तेरे इश्क में…", "तू ही तू है खुदा…", "हमें कितनी शिद्दत से…", "तुम मिले दिल खिले…", "मैंने तुमको चुना है…", "चलिया तेरी ओर…", एवं “हवाएं-हवाएं ले जाएं तुझे कहां…" जैसे लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

देर रात तक चली इस संगीत संध्या का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया. लखमण के धोरों पर सजी यह सुर-ताल की महफिल मरु महोत्सव 2026 की यादगार शामों में शुमार हो गई. लोक संगीत, नृत्य और बॉलीवुड की मधुर आवाज़ के इस संगम ने न सिर्फ देशी-विदेशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया.

यह भी पढे़ं-

Maru Mahotsav 2026: मरु महोत्सव में विदेशी बोले 'आई लव इंडिया', मिस मूमल और मिस्टर डेजर्ट ने जीता सबका दिल

Desert Festival: लोक-सुर से लेकर सेलिब्रिटी सिंगर और मधुमति बागची की दमदार प्रस्तुति, ड्रोन शो ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close