विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2024

Panjipura Firing Incident: चर्चित पांजीपुरा गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दर्जनभर दलितों पर किया था जानलेवा हमला

दरअसल, पंजीपुरा गांव में विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया था और एक पक्ष ने दलित समाज के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में करीब एक दर्जन पुरुष व बच्चे घायल हो गए थे.पुलिस ने तब दो दर्जन से अधिक केस दर्ज किया था.

Panjipura Firing Incident: चर्चित पांजीपुरा गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दर्जनभर दलितों पर किया था जानलेवा हमला

धौलपुर जिले के बहुचर्चित पंजीपुरा गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए कंचनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को 10-10 हजार के इनामी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया. आरोपियों ने विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गत 27 नवंबर 2023 को दलितों पर फायरिंग का आरोप है. फायरिंग दर्जनभर दलित घायल हुए थे. घटना के बाद से हमलावर फरार चल रहे थे, जिन्हें मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल हुई.

कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी 48 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र साहब सिंह,पंजीपुरा और 23 वर्षीय सत्यभान उर्फ सत्तो पुत्र राजेंद्र सिंह, पंजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 452, 504, 506, 188 व एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज था.

गिरफ्तार आरोपी मनोज एवं सत्यभान उर्फ सत्तो की गिरफ्तारी पर धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था. अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को एससी -एसटी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दरअसल, पंजीपुरा गांव में विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया था और एक पक्ष ने दलित समाज के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में करीब एक दर्जन पुरुष व बच्चे घायल हो गए थे.पुलिस ने तब दो दर्जन से अधिक केस दर्ज किया था.

मामले पूर्व में किए जा चुके हैं 10 आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया बहुचर्चित पंजीपुरा मारपीट व गोलीकांड मामले में पुलिस 10 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उन्होंने बताया करीब आधा दर्जन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनमें से दो आरोपियों को सोमवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया गया, शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-भतीजे की बारात में शामिल होने आया इनामी बदमाश गिरफ्तार, 13 साल से दे रहा था पुलिस को चकमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com