विज्ञापन

आग का गोला बनीं गाड़ियां, हादसे में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Rajasthan News: हादसे में जान गंवाने वाले मुकेश के चार लड़कियां हैं और पत्नी अभी प्रेग्नेंट है. वह अपने पिता का इकलौता लड़का था और उसके पिता की पहले मौत हो चुकी थी. वहीं रामचंद्र गोस्वामी के एक लड़की व दो लड़के हैं.

आग का गोला बनीं गाड़ियां, हादसे में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
सीकर-उदयपुर रोड पर बोलेरो-बाइक की टक्कर में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत

Rajasthan News: सीकर शहर के दादिया थाना इलाके में सोमवार को दो वाहनों की टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया. दादिया थाना इलाके के भेरुजी मोड़ के पास अमरनाथ आश्रम के नजदीक बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वही दोनों वाहनों की टक्कर होने और बाइक बोलेरो गाड़ी के नीचे घुसने से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. आग लगने से दोनों वाहन जलकर राख हो गए. मुख्य सड़क पर हादसा होने से वाहनों का लंबा जाम भी लग गया. 

अमरनाथ आश्रम के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:00 बजे सीकर से उदयपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर भेरुजी मोड़ के नजदीक अमरनाथ आश्रम के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो से टकराने के बाद बाइक उसके नीचे घुस गई और दोनों वाहनों में आग लग गई. दोनों वाहनों में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. हादसे के बाद मुख्य सड़क पर भी लंबा जाम लग गया.

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों मृतक रिश्ते में लगते हैं भाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाकर जाम खुलवाया. दोनों वाहनों की टक्कर में सड़क पर गिरने से बाइक सवार लख्खीपुरा पुरोहितान निवासी रामचंद्र गोस्वामी और मुकेश गोस्वामी की मौके पर मौत हो गई. हादसे में मरने वाला मुकेश व रामचंद्र दोनों एक ही परिवार के हैं और दूर के रिश्ते में भाई भी लगते हैं. दोनों युवक बिल्डिंग लाइन और आरसीसी का काम करते थे, जिसके सिलसिले में ही बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई.

मृतक मुकेश की पत्नी है प्रेग्नेट

दादिया थाना के एएसआई धोला राम मीणा ने बताया कि आज भेरुजी मोड़ के नजदीक बोलोरो गाड़ी बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दोनों वाहनों की टक्कर होने से दोनों वाहनों में आज भी लग गई. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा और मामले की जांच जारी है. परिजनों के मुताबिक, मृतक मुकेश के चार लड़कियां है और पत्नी अभी भी प्रेग्नेंट है. वह अपने पिता का इकलौता लड़का था और उसके पिता की पहले मौत हो चुकी थी. ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं रामचंद्र गोस्वामी के एक लड़की व दो लड़के हैं. फिलहाल दादिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

भीषण सड़क हादसे में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता की मौत... बेटा बुरी तरह घायल

प्रतापगढ़ में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक ही परिवार के दो लोगों सहित तीन की दर्दनाक मौत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close