विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2026

उदयपुर में मां ने बेटी को जहर देने के बाद खुद पी भी ल‍िया, दोनों की मौत 

दरवाजा नहीं खोलने पर पत‍ि ने दरवाजा तोड़कर अंदर गया. मां-बेटी उल्‍ट‍ियां कर रही थीं. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उदयपुर में मां ने बेटी को जहर देने के बाद खुद पी भी ल‍िया, दोनों की मौत 
उदयपुर के सलूंबर में महिला ने बेटी को जहर देने के बाद खुद जहर पी ली. दोनों की मौत हो गई.

उदयपुर के सलूम्बर थाना क्षेत्र में बेटी को जहर देने के बाद मां ने भी जहर पी ल‍िया. दोनों की हालत खराब हो गई. मह‍िला के पत‍ि ने दोनों को अस्‍पताल लेकर गया. जहां पर इलाज के दौरान मां और बेटी दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. 

देर रात होने लगी उल्टियां   

पुल‍िस के अनुसार, मह‍िला गोमी, 17 साल की बेटी जया पटेल और पत‍ि तीनों ने रात में एक साथ खाना खाया. उसके तीनों सोने चले गए. मां और बेटी एक साथ कमरे में सोने चली गईं. पत‍ि बाहर बारमदे में सोने चल गया. देर रात अचानक मां-बेटी उल्‍टियां करने लगीं. यह सुनकर बरामदे में सो रहे पत‍ि ने कमरे का दरवाजा खटखटाया.

दरवाजा तोड़ दिया  

दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मह‍िला के पत‍ि ने दरवाजा तोड़ द‍िया. आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. कमरे में मां-बेटी बेहोश पड़ी थी. आनन-फानन में दोनों को अस्‍पताल लेकर गए, जहां पर इलाज के दौरान मां गोमी और बेटी जया की मौत हो गई.

 पुलिस कर रही जांच  

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मां ने पहले अपनी बेटी को जहर पिलाया होगा, उसके बाद मां खुद जहर पी लिया. दोनों की मौत के बारे में कारण स्पष्ट नहीं हुआ. सलूंबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पति खेती-बाड़ी करता है. 

यह भी पढ़ें: "भगवंत मान क्या, राजस्थान का पानी कोई नहीं रोक सकता", खाचरियावास बोले- सरकार कमजोर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com