विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

Udaipur: उदयपुर नगर निगम एक्शन में! 6 होटल को किया सीज, 700 संपत्तियों के खिलाफ भेजा नोटिस

Rajasthan: अतिक्रमण का उल्लंघन और फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं करने वाली संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Udaipur: उदयपुर नगर निगम एक्शन में! 6 होटल को किया सीज, 700 संपत्तियों के खिलाफ भेजा नोटिस

Nagar Nigam: उदयपुर नगर निगम की शहर में धड़ल्ले से कार्रवाई जारी है. अतिक्रमण का उल्लंघन और फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं करने वाली संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दो दिन के भीतर ही प्रशासन ने 6 होटलों को सीज कर दिया है. इन प्रतिष्ठानों को फायर डिपार्टमेंट ने सीज किया है. जबकि 700 से ज्यादा कमर्शियल प्रॉपर्टी को नोटिस जारी हो गया है. प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी संचालक आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं. इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है. प्रशासन का यह एक्शन आगे भी नजर आ सकता है. 

होटल को पिछले 1 साल से दिए जा रहे थे नोटिस

आज उदयपुर के सेक्टर 13 स्थित रॉयल इन होटल में सीज की कार्रवाई हुई. फायर डिपार्मेंट के चीफ बाबूलाल चौधरी ने बताया कि इस प्रतिष्ठान को पिछले 1 साल से नोटिस दिए जा रहे थे. बार-बार सचेत किए जाने के बावजूद भी कमर्शियल प्रॉपर्टी में फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं किया गया. यही नहीं, होटल संचालक की ओर से नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया. इसी के चलते सीज की कार्रवाई की गई है. 

सुबह अजमेर में भी नगर निगम ने की कार्रवाई 

अवैध निर्माण के मामले में प्रदेश के कई हिस्सों में कार्रवाई की जा रही है. अजमेर नगर निगम ने सुबह कार्रवाई करते हुए 2 अवैध होटल सीज कर दिए. दरगाह क्षेत्र के लाखन कोटड़ी स्थित शईदा और मुस्लिम मोची मोहल्ले स्थित शफी मोहम्मद के अवैध होटलों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों होटलों को सील किया गया. हालांकि इस दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों का विरोध भी सहना पड़ा. 

यह भी पढ़ेंः अजमेर में नगर निगम ने 2 होटलों पर जड़ दिए ताले, प्रशासन के एक्शन से शहर में मचा हड़कंप!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com