Animals summer party in Sajjangarh Zoo: राजस्थान के जिले उदयपुर में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है.

सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
Photo Credit: NDTV
उदयपुर शहर स्थिति सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को राहत प्रदान करने के लिए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किया है.

भालुओं को खिला रहे फ्रूट आइस्क्रीम
Photo Credit: NDtv
इन इंतजामों के तहत भालुओं को गर्मी से बचाने के लिए फ्रूट आइसक्रीम खिलाई जा रही है, जबकि शेर, बाघ और तेंदुओं को चिकन से बने खास पॉप्सिकल दिए जा रहे हैं.

आइसक्रीम, तरबूज, अंगूर और केले
Photo Credit: NDTV
क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुलाल मीणा ने बताया भालुओं की डाइट में फ्रूट आइसक्रीम, तरबूज, अंगूर और केले जैसे ठंडक देने वाले फल शामिल किए गए हैं. वहीं हिरण और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को खीरा, ककड़ी और तरबूज खिलाया जा रहा है ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो.

शेर, बाघ और तेंदुओं को चिकन सूप को पिया जा रहै चिकन सूप
Photo Credit: NDTV
मांसाहारी जानवर शेर, बाघ और तेंदुओं को चिकन सूप से तैयार चिकन पॉप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि से बचाने के लिए जानवरों के पीने के पानी में ग्लूकोज और इलेक्ट्रॉल भी मिलाया जा रहा है.

कूलर, फव्वारे और फॉगर लगे
Photo Credit: NDtv
इसके अलावा एंक्लोजर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए कूलर, फव्वारे और फॉगर लगाए गए हैं. ये विशेष इंतजाम 30 जून तक जारी रहेंगे. अगर गर्मी का असर कम नहीं हुआ तो इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'अगर जेठानी के मायके में भागवत कथा की तो जान दे दूंगी', कथावाचक की पत्नी ने दी चेतावनी
यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल, 19 पुलिस Inspectors का हुआ ट्रांसफर; देखे लिस्ट