विज्ञापन

राजस्थान पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल, 19 पुलिस Inspectors का हुआ ट्रांसफर; देखे लिस्ट 

राजस्थान पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है. सरकार ने 19 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं. हाल ही में राज्य के 7 जिलों के एसपी भी बदले गए थे.

राजस्थान पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल, 19 पुलिस Inspectors का हुआ ट्रांसफर; देखे लिस्ट 
राजस्थान में 19 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं.

Rajasthan Police Inspectors Transfer: राजस्थान में प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है. हाल ही में हुई आईपीएस अधिकारियों की सूची के बाद अब प्रदेश सरकार ने 19 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में दौसा, कोटपुतली-बहरोड़, जयपुर ग्रामीण और झुंझुनू सहित कई जिलों के थाना प्रभारियों व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. अधिकारियों के अनुसार इनमें से कुछ नियुक्तियां उनके स्वयं के अनुरोध पर की गई हैं और कुछ को प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर स्थानांतरित किया गया है.

पहले हुए 17 आईपीएस के तबादले

पुलिस महकमे में बदलाव का यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से तेजी से चल रहा है. इससे पहले राज्य में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. उस सूची में प्रदेश के सात प्रमुख जिलों—चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा के एसपी बदल दिए गए थे. वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

प्रशासनिक सुधार में हुआ बदलाब

इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है. सरकार का मुख्य उद्देश्य जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक दक्षता में सुधार करना है. प्रदेश के पुलिस प्रशासन में हो रहे इस व्यापक बदलाव को आगामी समय में अपराध नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे से पहले जयपुर में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट, आमेर से लेकर रामबाग पैलेस तक पुख्ता इंतजाम

जयपुर: 4 साल की मासूम को खाली प्लॉट में ले जाकर 2 नाबालिगों ने की छेड़छाड़, चिल्लाने पर पड़ोसियों भागकर बचाई जान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close