भीषण गर्मी में सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जानवरों की 'ज़ू पार्टी, भालू खा रहे आइसक्रीम, शेर पी रहे ग्लूकोज

भीषण गर्मी के बीच सज्जनगढ़ जू में जानवरों की 'कूल पार्टी' चल रही है जिसके तहत इन्हें स्पेशल डाइट दी जा रही है. भालू आइसक्रीम खा रहे हैं, तो शेर-चीतों को ग्लूकोज और तरबूज परोसा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Animals summer party in Sajjangarh Zoo
Meta (AI)

 Animals summer party in Sajjangarh Zoo: राजस्थान के जिले उदयपुर में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है.

सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
Photo Credit: NDTV

 उदयपुर शहर स्थिति सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को राहत प्रदान करने के लिए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किया है. 

भालुओं को खिला रहे फ्रूट आइस्क्रीम
Photo Credit: NDtv

इन इंतजामों के तहत भालुओं को गर्मी से बचाने के लिए फ्रूट आइसक्रीम खिलाई जा रही है, जबकि शेर, बाघ और तेंदुओं को चिकन से बने खास पॉप्सिकल दिए जा रहे हैं.

Advertisement

आइसक्रीम, तरबूज, अंगूर और केले
Photo Credit: NDTV

क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुलाल मीणा ने बताया भालुओं की डाइट में फ्रूट आइसक्रीम, तरबूज, अंगूर और केले जैसे ठंडक देने वाले फल शामिल किए गए हैं. वहीं हिरण और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को खीरा, ककड़ी और तरबूज खिलाया जा रहा है ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो. 

शेर, बाघ और तेंदुओं को चिकन सूप को पिया जा रहै चिकन सूप
Photo Credit: NDTV

मांसाहारी जानवर शेर, बाघ और तेंदुओं को चिकन सूप से तैयार चिकन पॉप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि से बचाने के लिए जानवरों के पीने के पानी में ग्लूकोज और इलेक्ट्रॉल भी मिलाया जा रहा है.

कूलर, फव्वारे और फॉगर लगे
Photo Credit: NDtv

इसके अलावा एंक्लोजर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए कूलर, फव्वारे और फॉगर लगाए गए हैं. ये विशेष इंतजाम 30 जून तक जारी रहेंगे. अगर गर्मी का असर कम नहीं हुआ तो इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'अगर जेठानी के मायके में भागवत कथा की तो जान दे दूंगी', कथावाचक की पत्नी ने दी चेतावनी

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल, 19 पुलिस Inspectors का हुआ ट्रांसफर; देखे लिस्ट