उदयपुर की सविना पुलिस की बड़ी कामयाबी , दिल्ली से दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने एक बेहद सूझबूझ भरी और लंबी ट्रैकिंग ऑपरेशन के बाद इस हाई-प्रोफाइल नकबजनी केस का खुलासा कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Udaipur News: उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में हुई बड़ी नकबजनी का पुलिस ने  खुलासा किया . घर में रखे सोने के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई है. यह आरोपी कई राज्यों में घूम-घूमकर सूने घरों को निशाना बनाते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार कार की नंबर प्लेट बदलते रहते थे. पुलिस अब इनसे अन्य वारदातों और पूरे गिरोह की जानकारी जुटा रही है.

उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने एक बेहद सूझबूझ भरी और लंबी ट्रैकिंग ऑपरेशन के बाद इस हाई-प्रोफाइल नकबजनी केस का खुलासा कर दिया. दीपक जैन के घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी होने के बाद, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और एक संदिग्ध वाहन को ट्रेस किया.

Advertisement

दस दिनों तक टीम ने किया पीछा 

यहीं से शुरू हुई आरोपियों की लगातार पीछाकर उदयपुर से सलूम्बर, बांसवाड़ा, रतलाम, गुना, ग्वालियर होते हुए पुलिस सीधे दिल्ली पहुंची. दस दिनों तक टीम ने दिल्ली में अलग-अलग लोकेशन पर रहकर संदिग्धों के मूवमेंट, फुटेज और वेशभूषा में बदलाव का विश्लेषण किया. आखिरकार 28 नवंबर को पुलिस ने दो मुख्य आरोपी, फैजान और राहुल वाल्मीकि, को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों अमित गुप्ता और लल्ला गुप्ता के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया. इनका तरीका भी बेहद शातिर था.

खुद को बड़े कारोबारियों के रूप में पेश करते थे

दिल्ली से निकलकर ये अलग-अलग शहरों में जाते, कार की नंबर प्लेट बदलते, दिन में सूने मकान तलाशते और औजारों से ताले तोड़कर चोरी कर भाग निकलते. अपने इलाके में ये खुद को बड़े कारोबारियों के रूप में पेश करते थे, जबकि असलियत में इनका पूरा “मुख्य पेशा” चोरी था.पुलिस अब पूरे गैंग की छानबीन में जुटी है और अन्य वारदातों की परतें भी खुलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 64 डिप्टी एसपी का किया तबादला; देखें पूरी लिस्ट