बारां में कांग्रेस नेता पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, मंदिर दर्शन करने जाते वक़्त हुई घटना

मीडिया से बातचीत करते हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि सुबह के वक्त वह श्रीजी भगवान के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Baran News: बारां शहर में शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता पर बदमाशों ने फायरिंग की. जान से मारने की नीयत से बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की. नकाब से बदमाशों ने अपने चेहरे छीपा रखे थे. यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद शर्मा पर फायरिंग करने के बाद मौके से भाग छूटे. अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की शरद शर्मा ने बारां कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है. बदमाश निशान चुके और शरद शर्मा बाल बाल बच गए. बदमाशों की कुछ तस्वीरें सामने आई है. बिना नंबर की बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश सवार है और फायरिंग की वारदात करने के बाद बदमाश चार मूर्ति चौराहे की तरफ भागे. 

बदमाशों ने यह वारदात सुबह करीब 10 के आसपास अंजाम दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने कहा कि मामला गंभीर है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी. बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं.

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे शरद

मीडिया से बातचीत करते हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि सुबह के वक्त वह श्रीजी भगवान के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में रेलवे ओवर ब्रिज से वह जब गुजर रहे थे तो तीन नकाबपोश बदमाश एक स्प्लेंडर बाइक पर आए. बाइक बिना नंबर की थी. उन्होंने उन पर जानलेवा हमले की नीयत से फायर किया, लेकिन वह बच गए.
इस दौरान शरद शर्मा ने बदमाशों को पकड़ने की भी कोशिश की. उनकी बाइक गिराने की कोशिश की. मगर बदमाश भागने में कामयाब हो गए. चार मूर्ति चौराहे की तरफ बदमाश भागे.

''उनकी किसी से रंजिश नहीं है''

शरद शर्मा ने कहा है कि उन्हें दो लोगों पर शक है जो बड़े नेता बनते हैं. हालांकि शरद शर्मा ने उन दो लोगों पर शक तो जताया पर उनका नाम नहीं बताया. आगे यह भी कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है. शरद शर्मा ने कहा कि कोतवाली थाने में उन्होंने इस घटनाक्रम की रिपोर्ट दी है. बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि पता चल सके कि उन पर किस बात को लेकर जानलेवा हमला बंदूक की गोली चलाकर किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'अगर FIR के बजाय घाव देखते तो वो जिंदा होते...' सविना थाने और MB अस्पताल के बीच कैसे हार गई एक जिंदगी?

Topics mentioned in this article