विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2025

Rajasthan: "राजस्थान में धर्मांतरण बड़ी समस्या, सीमावर्ती इलाकों में चल रहा है बड़ा रैकेट", VHP नेता का बयान

Sirohi News: विहिप महासचिव ने धर्मांतरण और नशाखोरी को बड़ी चुनौती बताते हुए राजस्थान में धर्मांतरण निरोधक विधेयक लाकर कठोर कानून बनाने की मांग की.

Rajasthan: "राजस्थान में धर्मांतरण बड़ी समस्या, सीमावर्ती इलाकों में चल रहा है बड़ा रैकेट", VHP नेता का बयान

VHP general secretary Milind Parande: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव मिलिंद परांडे ने रविवार (17 अगस्त) को राजस्थान के दौरे के दौरान सिरोही में धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा की. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विहिप के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और सनातन धर्म विरोधी वैश्विक ताकतों द्वारा देश को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं. उन्होंने धर्मांतरण और नशाखोरी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में चिह्नित करते हुए राजस्थान सरकार से तत्काल धर्मांतरण निरोधक विधेयक लाकर कठोर कानून बनाने की मांग की.

"सीमावर्ती इलाकों में बड़े स्तर पर चल रही गतिविधियां"

परांडे ने कहा, "राजस्थान में व्यापक स्तर पर धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं, खासकर सीमावर्ती जिलों में. योजनाबद्ध तरीके से जनसंख्या असंतुलन पैदा करने का प्रयास हो रहा है." उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में विशेष रूप से पूर्वोत्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मजहबी इमारतों का निर्माण इस रणनीति का हिस्सा है. इसे रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए.

नशाखोरी के खिलाफ अभियान छेड़ेगा विहिप

विहिप के महासचिव ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को चिंताजनक बताते हुए परांडे ने कहा कि युवा राष्ट्र का आधार हैं, लेकिन नशाखोरी उनकी शक्ति को नष्ट कर रही है. इसके समाधान के लिए विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी जल्द ही राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान शुरू करेंगे. इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

परांडे बोले- मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण अन्यायपूर्ण 

मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण को अन्यायपूर्ण करार देते हुए परांडे ने कहा कि देश में किसी मस्जिद या चर्च पर सरकारी दखल नहीं है, लेकिन मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण लागू है. हिंदू समाज द्वारा मंदिरों में दी गई दान राशि का सरकारें मनमाने ढंग से दुरुपयोग कर रही हैं और इसे अन्य धर्मों के लोगों पर खर्च किया जा रहा है. विहिप इस अन्याय के खिलाफ मंदिर मुक्ति आंदोलन को और तेज करेगा.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close