विज्ञापन

विकसित राजस्थान रन में सीएम भजनलाल शर्मा ने लगाई दौड़, युवाओं को रोजगार देने का किया वादा

राजस्थान दिवस पर पूरे प्रदेश में ‘विकसित राजस्थान रन 2026’ का आयोजन उत्साह के साथ किया गया. जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की. 

विकसित राजस्थान रन में सीएम भजनलाल शर्मा ने लगाई दौड़, युवाओं को रोजगार देने का किया वादा

Rajasthan News: राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में ‘विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की.

युवाओं को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में युवाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. उनकी सरकार ने सवा दो साल में युवाओं के साथ अन्याय करने वालों को जेल भेजने का काम किया है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में भी काम कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

रोजगार को लेकर सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पांच साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. अब तक करीब 1.25 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. वहीं लगभग 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. पहले जारी किए गए एक लाख भर्ती कैलेंडर को बजट में बढ़ाकर 1.25 लाख भर्तियां कर दिया गया है.

कोटपूतली में सैकड़ों लोगों ने लगाई दौड़

कोटपूतली में राजस्थान दिवस के मौके पर जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई जिसे जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दौड़ अग्रेसन तिराहा और मुख्य बाजार से गुजरते हुए राजकीय एलबीएस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई. कार्यक्रम में एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित कई अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए.

Latest and Breaking News on NDTV

स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि विकसित राजस्थान रन केवल दौड़ नहीं बल्कि विकास और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश है. उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनका समापन 19 मार्च को होगा. इस दौरान प्रतिभागियों को व्यायाम और प्राणायाम भी कराया गया.

जिला मुख्यालय पर भी ‘रन फॉर विकसित राजस्थान'

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह दौड़ पंचशती सर्किल, ब्रह्मकुमारी सर्किल और मेडिकल कॉलेज सर्किल होते हुए फिर से पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई. कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

यह भी पढ़ें- जोधपुर सेंट्रल जेल में इफ्तार पार्टी की फोटो वायरल, बंद‍ियों से म‍िले 13 मोबाइल फोन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close