राजस्थान के अलग-अलग जिलों में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ है. सम्मेलन में सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया. जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र के कमला नेहरू नगर बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में रामेश्वर धाम बालाजी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में 1500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया है. इस दौरान RSS के प्रांत कार्यवाह जसवंत खत्री ने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा, “हिंदुत्व ही रखेगा विश्वबंधुत्व की आधारशिला और भारत आने वाले समय में पूरे विश्व को राह दिखायेगा.
आमेर स्थित पीली की तलैया मे 1100 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. समारोह में दहेज-मुक्त विवाह करने वाले परिवारों का विशेष सम्मान किया गया. इसके अलावा जयपुर के मौजी कॉलोनी (करधनी) में आयोजित सम्मेलन में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के परिवारों, पर्यावरण सेवकों और गौ-सेवकों का सम्मान किया गया. वहीं, दादूदयाल नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, तीन या उससे अधिक बच्चों वाली वीर माताओं, संयुक्त परिवारों, सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय नागरिकोंऔर समाजसेवी भामाशाहों का सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया.
सीकर में रानी सती पुलिस चौकी के सामने आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन शुरू होने से पहले तीन मुख्य मार्गों से डीजे पर शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान सम्मेलन स्थल पर 11 कुंडीय महायज्ञ किया गया. नन्हें-मुन्नें बच्चों ने भगवत्स्वरूप और महापुरुषों की वेशभूषा में जीवंत झांकियां की आकर्षक प्रस्तुतियां दी. कलाकार अभिषेक मिश्रा ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर सम्मेलन को हिंदू मय बनाया. संत चंद्रमादास महाराज ने कहा कि भारत में बिखरे हुए हिंदूओं को संगठित होकर एक होने की बेहद आवश्यकता है. जैसे परिवार में हम एक होते हैं, उसी प्रकार हिंदूओं को एक होना है. पहले बुजुर्ग बच्चों को परिवार बनाना सिखाते थे, अब बच्चे रील बनाना सीख रहे हैं जिसे खत्म करना होगा.
उन्होंने युवा शक्ति से आव्हान किया कि भारत में गाय को बचाना होगा औैर एक श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए सभी को संगठित होना होगा. गाय को बचाने, गाय को राष्ट्रीय दर्जा देने, गाय की हत्या बंद करने के लिए संपूर्ण भारत में केंद्र सरकार व राज्य सरकारों से एक साथ 26 अप्रेल को आग्रह किया जाएगा. वहीं करौली के विवेकानंद बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. सम्मेलन से पहले दोपहर के समय 501 महिलाओं द्वारा डीजे की धुनों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसने शहर में भक्तिमय माहौल नजर आया. कलशयात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास स्थित चेतन हनुमान मंदिर से हुआ. यात्रा शिव कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी और चौबे कॉलोनी होते हुए राजपूत छात्रावास पहुंचकर संपन्न हुई.
माहौल खराब कर रहे MLA बालमुकुंद आचार्य पर हो FIR, SCP से मिलकर बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा
जयपुर में दरगाह की छत के निर्माण पर हंगामा, विधायक बालमुकुंद आचार्य और अमीन कागजी भिड़े