विज्ञापन

The Wedding of VIROSH: सिर्फ शिपर नेम नहीं, विजय-रश्मिका के प्यार की 'रोशनी' है VIROSH , जानें कैसे पड़ा यह अनोखा नाम?

Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस ने उन्हें VIROSH जैसा प्यारा नाम दिया है लेकिन इसमें आए राश्मिका के Rash से प्रशंसक थोड़े असमंजस में है कि आखिर Rash से Rosh कैसे बना. तो चलिए जानते फैंस के दिए इस प्यार भरे गिफ्ट के पीछे की कहानी जिसे खद Rashmika और Vijay ने अपनी शादी का अहम हिस्सा बनाते हुए इस शादी को 'The Wedding of VIROSH' नाम दिया.

The Wedding of VIROSH: सिर्फ शिपर नेम नहीं, विजय-रश्मिका के प्यार की 'रोशनी' है VIROSH , जानें कैसे पड़ा यह अनोखा नाम?
Rashmika Vijay Virosh
Instagram

ViroshMeaning: साउथ सिनेमा के दो चहेते सितारे, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (vijay deverkonda Rashmika Mandhana) अपने सात जन्मों के सफर की शुरुआत के लिए राजस्थान की रेतीली धरा और झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचे हैं. साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर शुरू हुई वह मासूम सी दोस्ती अब 26 फरवरी को अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे खूबसूरत होटल 'ममेंटोज' में एक पवित्र बंधन में बदलने जा रही है. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री ने तो पहले ही लाखों दिलों को धड़का दिया था, लेकिन असल जिंदगी में उनका एक-दूसरे के प्रति गहरी चाहत ही थी जिसने फैंस को उन्हें 'विरोश' (Virosh) जैसा प्यारा नाम देने पर मजबूर कर दिया. यह सिर्फ दो सुपरस्टार्स की शादी नहीं, बल्कि उस 'सीक्रेट' प्यार की जीत है जिसे उन्होंने बड़ी सादगी और शिद्दत से निभाया है.

कैसे मिला शिपर नेम VIROSH

अक्सर कहा जाता है कि मन्नतों से मांगे गए प्यार को नजर जल्दी लगती है, शायद इसीलिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया की शोर-शराबे भरी नरों से हमेशा दूर, एक शांत और गहरे राज की तरह सहेज कर रखा. फैंस के जरिए दिया हुआ नाम विरोश (Virosh) असल में दोनों के नामों को जोड़कर बनाया गया एक 'शिपर नेम' (Shipper Name) है. शिपर नेम का मतलब होता है- जब फैंस अपनी सेलिब्रिटीज की जोड़ी को प्यार से एक नाम देते हैं, क्योंकि वे उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं. इसलिए इनके प्रशसंको ने  विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के नाम के पहले दो अक्षर Vi  और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के उपनाम 'रश्मि' या रश्मिका के 'Rosh' लिया गया है. जिससे उन्होंने Vi + Rosh = Virosh बनया है.

Rashmika में Ra आता है Rosh नहीं

वही अब इस शिपर नेम के बनने के बाद एक बहुत ही दिलचस्प सवाल राजस्थानी समेत हर उस फैंस के जहन में उठता है कि तकनीकी रूप से रश्मिका के नाम की स्पेलिंग R-a-s-h-m-i-k-a है, जिसमें कहीं भी 'O' नहीं आता फिर कैसे 'Rosh' लिया गया. दरअसल, 'Virosh' नाम में 'Rosh' आने के पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहला ,फैंस जब नाम जोड़ते हैं, तो वे देखते हैं कि बोलने में कौन सा शब्द ज्यादा 'Cool' और आसान लग रहा है. अगर वे Vijay + Rashmika को जोड़कर 'Virash' बनाते, तो वह सुनने में थोड़ा अजीब या 'विनाश' जैसा लग सकता था 'Virosh' सुनने में 'Roshan' या 'Roshni' (चमक/प्रकाश) जैसा अहसास देता है, जो एक पॉजिटिव वाइब देता है.

 'Rash' को 'Rosh' में बदलना 

दूसरा कारण, रश्मिका को अक्सर उनके करीबी और फैंस 'Rash' (रश) या 'Rashu' बुलाते हैं. 'Rash' शब्द का उच्चारण कई बार 'Rosh' जैसा सुनाई देता है, और इसे Vijay के 'Vi' के साथ जोड़ने पर एक 'Vibe' आती है.  इसी वाइब को फील देने के लिए फैंस ने Virosh को बनाया.  फैंस से मिले इस बेहद प्यारे गि्फ्ट को खुद Rashmika और  Vijay ने अपनी शादी का अहम हिस्सा बनाते हुए इस शादी को नाम दिया 'The Wedding of VIROSH' .

 वायरल ट्रेंड

वही जब से कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर फैंस के साथ अपनी शादी का इनविटेशन शेयर किया है, तब से यह हैशटैग 'विरोश' के साथ ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है. यह इतना वायरल हुआ कि दूसरे फैंस ने भी इसे अपना लिया. यह अब एक ग्लोबल पहचान बन गया है. अगर हम दिल की सुनें, तो यह नाम 'नट शिपर' फैंस ने ग्रामर के हिसाब से नहीं, बल्कि फील और साउंड के हिसाब से बनाया है, जो उनके एक्टर्स की पॉजिटिविटी को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: Rashmika and Vijay wedding: VIROSH की शादी में प्राइवेसी का सुपर प्लान, अरावली में जश्न से पहले मेहमानों के लिए कड़े प्रोटोकॉल लागू

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close