Rashmika Vijay Wedding: झीलों की नगरी उदयपुर में प्राकृतिक सुंदरता और शाही ठाठ-बाट के लिए मशहूर यह शहर हमेशा से ही खास मौकों के लिए दुनिया भर के कपल्स की पहली पसंद रहा है. बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गजों के बाद, अब साउथ सिनेमा (कॉलिवुड) की सबसे चहेती जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, (Rashmika Mandana And vijay Deverkonda) अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत इसी मरूधरा की गोद में करने जा रहे हैं. इस शाही शादी के लिए उदयपुर शहर से दूर, अरावली की शांत पहाड़ियों के बीच बसे बेहद आलीशान 'Mementos by ITC Hotels, Ekaaya' को चुना गया है. प्रकृति की गोद में बने इस रिसॉर्ट में जश्न का आगाज हो चुका है और दूल्हा-दुल्हन भी झीलों के शहर पहुंच चुके हैं. 26 फरवरी का शादी के लिए रस्में 24 फरवरी से शुरू होने वाली है.

Rashmika Mandana and vijay deverkonda
Photo Credit: NDTV
कपल ने शादी को रखा है बेहद निजी
हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका शुरूआत से ही इसकी प्राइवेसी बनाए रखना है. अरावली की ऊंची चोटियों और घने पेड़ों के बीच छिपा यह वेन्यू इस समय किसी सुरक्षित किले की तरह नजर आ रहा है, जहां पहुंचना प्रशंसकों और कैमरों के लिए 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसा है. फैंस भले ही इस जोड़ी की एक झलक पाने को बेताब हों, लेकिन कपल ने अपने इस खास पल को बेहद निजी और शांत रखने का फैसला किया है.

Mementos by ITC Hotels, Ekaaya'
Photo Credit: Website
'नो फोन पॉलिसी'
मेहमानों के लिए विरोश ने एकाया के तकरीबन 100 से ज्यादा विला बुक किए हैैं, जो अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे हुए हैं. ऐसे में यहां शादी का हिस्सा बनने आए मेहमानों के लिए रश्मिका और विजय ने नो फोन पॉलिसी बनाई है. इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. गेस्ट लिस्ट जानबूझकर छोटी रखी गई है ताकि शादी का समारोह सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न हो सके. इसके तहत किसी भी मेहमान को वेन्यू पर एंटर होने के बाद फोन यूज करने की इजाजत नहीं है.

Mementos by ITC Hotels, Ekaaya'
Photo Credit: Website
नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA)
यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि एक गोपनीय समझौता भी है. होटल के स्टाफ से लेकर डेकोरेटर्स और मेहमानों तक, सभी ने एक NDA साइन किया है. यहां तक कि फोटो वीडियो बनाने वाली टीम ने भी एक एग्रीमेंट साइन करवाया गया है. इतना ही नहीं इंडस्ट्री से किसी भी स्टार या अन्य सेलिब्रिटी को भी आमंत्रित नहीं किया गया है.