राजस्थान के कोटा शहर में पिछले कुछ समय से वाहन और वाहन संबंधित चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. बीते दिन कोटा में चोरी की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं. इनकी चोरी की CCTV वीडियो भी सामने आए हैं जिससे पता चलता है कि चोर कितनी आसानी से ऐसे अपराध कर रहे हैं. इनमें एक घटना में अपराधियों का एक गैंग एक कारोबारी के घर से स्कॉर्पियो चोरी कर बड़ी आसानी से भाग गया. वहीं दूसरी घटना में एक चोर ने शहर के एक नामी हॉस्पिटल से खुलेआम एक कार की बैटरी चुरा ली.
व्यापारी की Kia कार चुराई
कोटा के मानपुरा थाना क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी के पास स्थित प्लाइवुड व्यवसायी शंकर लाल सुखेजा के मकान में बीती रात अपराधियों का एक गैंग घुस गया. पीड़ित शंकर लाल सुखेजा के मुताबिक करीब आठ बदमाश चोरी और लूटपाट के इरादे से पहुंचे थे. इनमें से चार बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे थे, दो बाइक पर निगरानी कर रहे थे और दो बदमाश मकान के अंदर घुसे.

प्लाइवुड व्यवसायी शंकर लाल सुखेजा
Photo Credit: NDTV
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के ग्राउंड फ्लोर में आने के बाद वहां रखी अलमारियों और अन्य सामानों को खंगाला. चोरों ने घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी. लेकिन उन्हें घर से कुछ हाथ नहीं लगा. इसके बाद चोर पोर्च में खड़ी उनकी किया कार चोरी कर भाग गए.
कारोबारी ने बताया कि चोरी हुई कार दीपावली पर करीब 18 लाख रुपए में खरीदी गई थी. यह पूरी वारदात मकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. इसमें दिखता है कि कैसे बदमशों ने बड़ी आसानी से गेट खोला और कार लेकर भाग गए. फिलहाल गुमानपुरा थाना पुलिस इस फुटेज के आधार पर गैंग की पहचान में जुटी हुई है.

कार से बैटरी चुरा रहा चोर
Photo Credit: NDTV
कार से बैटरी की चोरी
उधर, दूसरी घटना नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित एमबीएस अस्पताल की पार्किंग में सामने की है. वहां दो बाइक सवार बदमाशों चंद सेकंडों में कार की बैटरी चोरी की और भाग गए. पीड़ित संविदा कर्मी ने CCTV फुटेज के साथ नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।.फुटेज में दोनों आरोपी बड़ी आसानी से कार का बोनट खोलकर बैटरी चुराते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें-: खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की फॉर्च्यूनर ने 3 बाइकों को रौंदा, 1 युवक की मौत; गाड़ी में शराब की बोतलें देख भड़के लोग