विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

मोटापा कम करना है तो अपनाएं ये 4 हेल्दी सलाद, मिलेगा पोषण और कंट्रोल होगी भूख

वजन कम करने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है. सही सलाद का चुनाव कर आप आसानी से फिट रह सकते हैं. जानिए चार ऐसे हेल्दी सलाद जो शरीर को पोषण देने के साथ वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

मोटापा कम करना है तो अपनाएं ये 4 हेल्दी सलाद, मिलेगा पोषण और कंट्रोल होगी भूख
जानिए चार ऐसे हेल्दी सलाद जो शरीर को पोषण देने के साथ वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता जा रहा है. अधिक वजन होने से मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. कई लोग वजन घटाने के लिए खाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है.

सही आहार से करें वजन कंट्रोल

विशेषज्ञों के अनुसार वजन कम करने के लिए भूखा रहना नहीं बल्कि सही और पौष्टिक भोजन का चुनाव जरूरी है. ऐसा आहार जिसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में हो, वह शरीर को ऊर्जा देने के साथ भूख को भी नियंत्रित करता है.

नाश्ते में लें फ्रूट सलाद

दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करने के लिए फलों की सलाद एक अच्छा विकल्प है. पपीता, तरबूज और खरबूज जैसे एक ही गुण वाले फलों को मिलाकर खाया जा सकता है. इसमें अंजीर और बीज मिलाने से स्वाद के साथ पोषण भी बढ़ता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.

हाई प्रोटीन सलाद से मिलेगी ऊर्जा

अगर फल पसंद नहीं हैं तो सुबह अंकुरित दाल या चने की सलाद ले सकते हैं. इसमें टमाटर, प्याज और नींबू मिलाने से स्वाद बढ़ता है. ध्यान रखें कि अंकुरित दाल या चने को हल्का उबालकर ही खाएं ताकि पाचन सही रहे और शरीर को पूरा प्रोटीन मिले.

दोपहर में फाइबर से भरपूर सलाद

दोपहर के समय खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर की सलाद लेना फायदेमंद होता है. इसे भोजन से करीब आधा घंटा पहले खाने से भूख संतुलित रहती है और शरीर को जरूरी विटामिन और फाइबर मिलते हैं.

रात में ग्रीन सलाद का करें सेवन

रात के समय भारी भोजन से बचना चाहिए. इस समय शिमला मिर्च, पालक और उबले चने से बनी ग्रीन सलाद खाना बेहतर विकल्प है. ध्यान रखें कि हरी सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं ताकि पाचन में कोई दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने टेम्पो को मारी टक्कर, मची चीख पुकार, 1 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com