विज्ञापन
This Article is From May 11, 2024

जयपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने खून कर दिया; पुलिस भी हैरान

जयपुर में श्याम नगर थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी है. इसके बाद खुद पति घटना के बारे में थाने में बताने पहुंच गया.

जयपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने खून कर दिया; पुलिस भी हैरान
मृतक महिला का घर
NDTV Reporter

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर में श्याम नगर थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी है. इसके बाद खुद थाने जाकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. 

खून से लथपथ मिला शव

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी काजल सरकार (35) अपनी पत्नी प्रीती सरकार (32) के साथ श्याम नगर इलाके तीन साल से रह रहा था. आरोपी आज सुबह 7 बजे थाने पहुंचा और ड्यूटी ऑफिसर को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इस पर ड्यूटी ऑफिसर आरोपी काजल को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचे. जहां पर प्रीति सरकार का शव खून से लथपथ मिला.

अवैध संबंध के शक में हत्या

उसके गले और पेट में चाकू से वार कर के हत्या की गई थी. पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त हत्या की गई, उस समय बेटा भी घर पर मौजूद था. जानकारी के मुताबिक, अवैध संबंध के शक में पत्नी की काजल सरकार ने हत्या की है. 

यह भी पढ़ें- 

बूंदी में आकाशीय बिजली गिरने से जीजा-साली और बेटी की मौत; शादी समारोह में आया था परिवार

बीकानेर में जमीन धंसने के बाद झुंझुनूं में सूखी जमीन से उठे बुलबुले, जांच के लिए पहुंची टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com