विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

कौन सा था वह सवाल... जिसके जवाब बदलकर RSSB ने फिर से जारी की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का परिणाम

अभ्यर्थियों ने बोर्ड को बताया कि प्रारंभिक आंसर की में माना गया जवाब ही सही था. पहल जवाब विकल्प 'D' था, बोर्ड ने फाइनल आंसर की में इसका जवाब 'B' कर दिया था. 

कौन सा था वह सवाल... जिसके जवाब बदलकर RSSB ने फिर से जारी की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का परिणाम

RSSB Fourth Grade Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में एक सवाल का जवाब बदल कर फिर से परीक्षा परिणाम जारी किया है. बोर्ड ने फिर से सभी अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की है. पदों से करीब दो गुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. जिसके बाद फिर से उम्मीदवारों के बीच बवाल मचा हुआ है. दरअसल, बोर्ड ने दूसरी पारी के सवाल नंबर 108 के जवाब को फिर से बदलने का फैसला किया था. बोर्ड ने पहले बिना आपत्ति आए ही इस सवाल का जवाब बदला था.  

इसके बाद जवाब बदलने का अभ्यर्थियों ने विरोध किया. अभ्यर्थियों ने बोर्ड को बताया कि प्रारंभिक आंसर की में माना गया जवाब ही सही था. पहल जवाब विकल्प 'D' था, बोर्ड ने फाइनल आंसर की में इसका जवाब 'B' कर दिया था. 

बोर्ड अपनी गलती सुधार जवाब बदल रहा

अभ्यर्थियों ने जवाब बदलने पर विरोध जताया.  अभ्यर्थियों ने कहा कि आखिर बोर्ड ने बिना कोई आपत्ति आए इसका जवाब क्यों बदला? इसके बाद अब बोर्ड अपनी गलती सुधार जवाब बदलने जा रहा है. जवाब बदलने के बाद अब दूसरी पारी का परिणाम रिवाइज होगा. इससे कई अभ्यर्थी प्रभावित होंगे.

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि जवाब बदला जाएगा. इससे दूसरी पारी का परीक्षा परिणाम रिवाइज होगा. इससे वे अभ्यर्थी जो सूची में बॉर्डर लाइन पर है. वे प्रभावित होंगे. कई अभ्यर्थी बाहर हो सकते हैं और कई मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे.

क्या था सवाल?

भर्ती परीक्षा के दूसरी पारी के पेपर में प्रश्न संख्या 108 के जवाब में बदलाव हुआ है. प्रश्न था कि "निम्नलिखित में से कौन सा एक अभिगम है, जिसमें राज्य वन विभाग, वन संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में स्थानीय वनवासी समुदायों का समर्थन करते हैं?"

इसके जवाब के लिए विकल्प (A) स्वस्थाने संरक्षण, (B) आर्द्रभूमि संरक्षण, (C) स्थानीय प्रजातियों पर आधारित पारिस्थितिकीय पुनःस्थापन, (D) संयुक्त वन प्रबंधन, (E) अनुत्तरित प्रश्न थे.

बोर्ड ने पहले उत्तर संयुक्त वन प्रबंधन (D) माना था. लेकिन बाद में इसे आर्द्रभूमि संरक्षण (B) माना था. 

आपको बता दें कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा सबसे बड़ी भर्ती है. इसमें 53 हजार 749 पदों के लिए 24 लाख 75 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे.

यह भी पढ़ेंः PNB गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी सोने पर कई बार लोन... मैनेजर सुसाइड और बैंक लूट का प्लान

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com