विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2024

लोगों ने दिखाया सड़क का गड्ढा तो CM भजनलाल ने कहा- सब देख लिया, जांच करा रहा हूं इसकी

जोधपुर में सीएम भजनलाल का सामना टूटी सड़कों से हुआ और लोग खड़े उन्हें दूर से ही बताने लगे, कि साहब गड्डे देखिए रात को सड़क बनी, सुबह टूट गई. इसपर मुख्यमंत्री ने उनको गाड़ी में बैठे-बैठे ही कहा कि मैंने सब देख लिया है और इसकी जांच भी करवाऊंगा.

लोगों ने दिखाया सड़क का गड्ढा तो CM भजनलाल ने कहा- सब देख लिया, जांच करा रहा हूं इसकी
सड़क पर गड्ढ़ा देख सीएम का रिएक्शन

CM Bhajanlal Jodhpur Visit: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर के प्रवास पर रहे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम का काफिला जैसे ही जलजोग चौराहे होते हुए गांधी मैदान पहुंचा. वहां उन्होंने जैन मुनि से आशीर्वाद लिया. लेकिन मेडिकल कॉलेज से गांधी मैदान जाते वक्त रास्ते में जब उनका सामना टूटी सड़कों से हुआ और लोग खड़े उन्हें दूर से ही बताने लगे, कि साहब गड्डे देखिए रात को सड़क बनी, सुबह टूट गई. इसपर मुख्यमंत्री ने उनको गाड़ी में बैठे-बैठे ही कहा कि मैंने सब देख लिया है और इसकी जांच भी करवाऊंगा.

सीएम ने मामले की जांच करवाने की कही बात

दरअसल जोधपुर में पिछले एक हफ्ते से लगातार मानसून अलग-अलग इलाकों में बरस रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने कई जगह पर गड्ढों को भरने का काम किया गया था. लेकिन लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश के चलते पेचवर्क सफल नहीं रहा. ऐसे में मुख्यमंत्री को भी गड्ढों भरी सड़क से गुजरना पड़ा. इस दौरान उन्होंने जनता को आश्वासन दिया है कि वह जल्द इस मामले की जांच करवाएंगे.

सीएम का वीडियो हुआ वायरल

मुख्यमंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही लोग अब इस उम्मीद में बैठे हैं कि कम से कम जोधपुर में आने वाले दिनों में सड़कों को लेकर कोई भ्रष्टाचार नहीं हो पाएगा. क्योंकि मुख्यमंत्री खुद ऐसे मामलो पर नजर बनाए हुए.

ये भी पढ़ें- सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर इंटरसिटी में की जनसुनवाई, यात्रियों ने साथ में ली सेल्फी

राजस्थान हाइकोर्ट के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने सरदाल पटेल के इस काम को किया याद

कोर्ट का चक्कर... औपनिवेशिक मानसिकता से आजादी, PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com