विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2025

कौन हैं सारिका सिंह? राजस्थान महिला कांग्रेस की नियुक्त हुईं नई अध्यक्ष

राजस्थान में सारिका सिंह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का करीबी माना जाता है.

कौन हैं सारिका सिंह? राजस्थान महिला कांग्रेस की नियुक्त हुईं नई अध्यक्ष
राजस्थान महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष सारिका सिंह

Rajasthan Congress: कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक फेरबदल हुआ है. पार्टी ने 6 राज्यों में नए महिला कांग्रेस अध्यक्षों (Rajasthan Mahila Congress President) की नियुक्ति की है. इसमें राजस्थान भी शामिल है. राजस्थान समेत गुजरात, गोवा, मिजोरम, पुदुचेरी और अंडमान-निकोबार में महिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया है. राजस्थान में सारिका सिंह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले सारिका सिंह (Sarika Singh) राजस्थान कांग्रेस में प्रदेश सचिव का पद संभाल रही थी.

कौन हैं सारिका सिंह

सारिका सिंह नागौर जिले के कुचामन से ताल्लुक रखती है. वह राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं. सारिका सिंह चौधरी राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खेमे की मानी जाती हैं. वह लंबे समय से डीडवाना जिले में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सारिका वर्तमान में कुचामन के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं. पंजाब, दिल्ली और कर्नाटक चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था. उनके पति डॉ. भगत सिंह चौधरी कुचामन के पशु चिकित्सालय में भी कार्यरत हैं.

6 राज्यों में नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष

राजस्थान- सारिका सिंह
गुजरात- गीता पटेल
गोवा- डॉ प्रतीक्षा
मिजोरम- जोडिनिलानी
अंडमान-निकोबार- जुबैदा बेगम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

सारिका सिंह चौधरी को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है. उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सारिका सिंह के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में कांग्रेस का महिला संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Budget Session 2025: राजस्थान विधानसभा में LPG सिलेंडर की सब्सिडी पर हंगामा, कांग्रेस ने भजनलाल सरकार से मांगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com