विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2023

प्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्णाराम की पत्नी सिलोचना देवी ने दलीप मेघवाल निवासी लूणकरणसर के साथ आपराधिक पडयंत्र रचकर पूर्णाराम को जहर देकर हत्या कर दी है. पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरु कर दी.

प्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

चूरू: राजस्थान के चुरू जिले में पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर शराब में जहर मिलाकर पति की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य शख्स से पिछले 1 वर्ष से अवैध संबंध था. इसी के चलते दोनों के रिश्ते के बीच बाधा बन रहे पति को दोनों ने मिलकर अपने रास्ते से हटा दिया. मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्णाराम की पत्नी सिलोचना देवी ने दलीप मेघवाल निवासी लूणकरणसर के साथ आपराधिक पडयंत्र रचकर पूर्णाराम को जहर देकर हत्या कर दी है. पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरु कर दी. इस घटना को लेकर डीएसपी पवन कुमार भदौरिया के निर्देशन में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई व सहायक उप निरीक्षक जयसिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों तलाश शुरू की गई. टीम ने जांच के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के पूछताछ में यह पता चला है कि दोनों के बीच करीब 1 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने शराब में जहर मिला कर पुर्णाराम को पिला दिया और पुर्णाराम की मृत्यु हो गई. हालांकि, पुलिस इस मामले और 
जानकारी की तालाश में है.

ये भी पढ़ें:-
क्‍या राजस्‍थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक है...? मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कहा- कोई मनमुटाव नहीं
डूंगरपुर : 7 महीने में पकड़ी गई 3 करोड़ 50 लाख की अवैध शराब, 434 आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com