Year Ender 2024: रतन टाटा, आचार्य विद्यासागर सहित वो 20 चेहरे जो 2024 में हमसे बिछड़ गए, हमेशा महसूस होगी कमी

Memories of 2024: यह साल भारत के लिए उपलब्धियों और यादों का रहा, लेकिन इसी साल कई प्रमुख हस्तियों का निधन भी हुआ, जिनकी कमी लोगों को हमेशा महसूस होगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
2024 में देश के इन प्रमुख हस्तियों का जाना, अपूरणीय क्षति

Legend Personality Death in 2024: साल 2024 कई मायने में देश-प्रदेश और लोगों के लिए बेहद खास रहा. इस दौरान देश ने बहुत कुछ पाया. राजनीति से लेकर उद्योग और खेल के क्षेत्र में हमने कई यादगार उपलब्धियां हासिल की. लेकिन इस साल हमने अपने देश के कई दिग्गज सितारों को भी खो दिया. जिनकी अब स्मृतियां ही हमारी बीच रह गईं. आज हम ऐसे 20 प्रमुख हस्तियों के बारे में चर्चा करेंगे, जिनकी कमी हमें हमेशा महसूस होती रहेगी. 

रतन टाटा

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. 1991 से 2012 तक उन्होंने टाटा ग्रुप का नेतृत्व किया. इस दौरान टाटा ग्रुप ने कोरस स्टील, जगुआर और लैंड रोवर जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया.

आचार्य विद्यासागर

जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर का महाप्रयाण भी इसी साल 18 फरवरी को हुआ. उन्होंने इस दुनिया से जाते-जाते भी दुनिया को त्याग का बड़ा संदेश दे गए. आचार्य श्री विद्यासागर ने 3 दिन से अन्न और जल का त्याग कर दिया था.

मुनव्वर राना

साहित्य जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले लोकप्रिय शायर मुनव्वर राना का 14 जनवरी को निधन हो गया. उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली.

Advertisement

शारदा सिन्हा

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को अपनी अंतिम सांस ली. 72 साल की शारदा सिन्हा के छठ के गीतों ने अपनी एक अलग भावना लोगों के बीच पैदा की. जब देशभर में छठ मनाने वाले कार्यक्रम को लेकर उत्साह के साथ अपनी तैयरी कर रहे थे, उसी समय शारदा सिन्हा के निधन ने उनके समर्थकों के बीच काफी निराशा पैदा की.

रामोजी राव

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक चेरुकुरी रामोजी राव का 8 जून को निधन हो गया. 87 साल के रामोजी को पद्म विभूषण के सम्मान से सम्मानित किया गया था.

Advertisement

उस्ताद जाकिर हुसैन

महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 16 दिसंबर को अमेरिका में निधन हो गया. 73 साल के जाकिर हुसैन ने इसी साल 3 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे.

Photo Credit: PTI

पंकज उधास

मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में 26 फरवरी को अपनी अंतिम सांस ली. चिट्ठी आई है जैसे गीत सुनते ही लोगों के जहन में पंकज उधास का नाम आ जाता है.

Advertisement

उस्ताद राशिद खान

देश के प्रसिद्ध गायक और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित उस्ताद राशिद खान ने कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 55 साल के राशिद खान की मौत 9 जनवरी को हुई थी.

श्याम बेनेगल

फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को निधन हो गया.  वह किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और 90 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

अमीन सयानी

मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन 20 फरवरी को हो गया. इस दौरान उनकी उम्र 91 वर्ष की थी.

सीताराम येचुरी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को निधन हो गया.

फली सैम नरीमन

भारतीय न्यायपालिका के भीष्म पितामह कहे जाने वाले फली सैम नरीमन की 21 फरवरी को निधन हो गया. विधि विशेषज्ञ नरीमन ने 95 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. 

शशि रुइया

एस्सार ग्रुप के संस्थापक शशि रुइया का निधन 25 नवंबर को हो गया.

रोहित बल

फैशन डिजाइनर रोहित बल का 1 नवंबर को निधन हो गया. उन्होंने 63 साल की उम्र में अपनी अंतिम सास ली.

नटवर सिंह

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 10 अगस्त को निधन हो गया. 95 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.

ओपी चोटाला

लगातार 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला का 20 दिसंबर को निधन हो गया. 89 साल के चौटाला का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ.

बुद्धदेव भट्टाचार्य 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 8 अगस्त को निधन हो गया.

सुशील कुमार मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का 13 मई को निधन हो गया.

अंशुमान गायकवाड़

टीम इंडिया के पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ का 31 जुलाई को निधन हो गया.

जीएन साईबाबा

12 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साईबाबा का 50 साल की उम्र में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Year Ender: साल 2024 की वो 10 बड़ी घटनाएं जिनकी वजह से पूरे देश में चर्चा में रहा राजस्थान

Topics mentioned in this article