विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

योग दिवस: कोटा के नन्हे योग गुरु की निगाह अब इस रिकॉर्ड पर

प्रत्यक्ष ने 3 साल की उम्र में अपनी मां को योग करते देख योग करना शुरू कर दिया.

योग दिवस: कोटा के नन्हे योग गुरु की निगाह अब इस रिकॉर्ड पर

Yog Diwas 2025: योग दिवस (21 जून) के मौके पर कोटा के मशहूर नन्हा योग गुरु प्रत्यक्ष विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. तीन साल की उम्र से ही योग करनेवाले प्रत्यक्ष के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल हो चुका है. अब 7 वर्ष के हो चुके प्रत्यक्ष योग दिवस पर एक और नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं. प्रत्यक्ष योग दिवस के दिन देश में एक साथ सबसे ज़्यादा बच्चों के साथ योग करने और योग सिखाने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. 

प्रत्यक्ष फिलहाल दूसरी कक्षा में पढ़ने के साथ-साथ ऑफलाइन, ऑनलाइन योग क्लास भी ले रहा है. उनका अपना एक यूट्यूब चैनल है जिस पर योग दिवस के दिन वो योग सिखाएंगे. प्रत्यक्ष विजय के पिता गौरव विजय बताते हैं कि प्रत्यक्ष की योग के प्रति आस्था दिनों दिन बढ़ती जा रही है और वो विभिन्न आसन बड़ी आसानी से कर लेता है. साथ ही वह बच्चों और बड़ों को लगातार योग से जोड़ने के लिए अपील करता है.

प्रत्यक्ष

प्रत्यक्ष अपने माता-पिता के साथ
Photo Credit: NDTV

3 साल की उम्र से कर रहा योग

प्रत्यक्ष ने 3 साल की उम्र में अपनी मां को योग करते देख योग करना शुरू कर दिया. प्रत्यक्ष की मां दीक्षा विजय बताती हैं कि शुरू में ये साधारण बात लगी, लेकिन जब प्रत्यक्ष लगातार योग करने लगा तो उन्होंने उसे गंभीरता के साथ योग सिखाया.

प्रत्यक्ष के पिता ने बताया कि प्रत्यक्ष की योग प्रतिभा देखकर सभी हैरान रह जाते थे. इसके बाद उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटा योग गुरु के लिए प्रत्यक्ष का आवेदन करवाया. गिनीज बुक की टीम ने प्रत्यक्ष के योग के वीडियो  और दस्तावेज मंगवाए और जांच-परख के बाद 2024 में उसके नाम सबसे कम उम्र के योग गुरु का का रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

प्रत्यक्ष के नाम अन्य रिकॉर्ड

प्रत्यक्ष के नाम इससे पहले भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. वर्ष 2023 में प्रत्यक्ष ने 2 मिनट में 27 योग करने का नेशनल अवॉर्ड जीता था. साथ ही उनके नाम नवराष्ट्र योग प्रतियोगिता में चैंपियन का रिकॉर्ड है. इसके अलावा उनका नाम प्लांक योगा में इंटरनेशनल योग बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल है. उनके नाम सबसे छोटी उम्र में एक योगा को सबसे लंबे समय तक करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

ये Video देखें-:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com