विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

शादीशुदा महिला के साथ लिव इन में रहता था युवक, पति के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

Rajasthan News: बूंदी शहर की जवाहर कॉलोनी में चार दिन पहले युवक की हत्या का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया. हत्या अवैध संबंध के चलते की गई.

शादीशुदा महिला के साथ लिव इन में रहता था युवक, पति के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम
पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan News: आरोपी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या की. इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर ज्वेलरी लूट कर चले गए. पुलिस ने आरोपी महिला धापू बाई को झालावाड़ जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना जुल्म कबूल लिया है.  पुलिस आरोपी पति की भी तलाश में जुटी हुई है.  

पहले से शादीशुदा महिला को पत्नी बताकर किराए पर रहता था   

मृतक मोहनलाल ने पहले से शादीशुदा महिला को अपनी पत्नी बताकर किराए के मकान में रह रहा था.  जिस दिन हत्या हुई उस दिन महिला गायब थी. जब बूंदी पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंची तो पता लगा कि उसकी पत्नी तो कभी बूंदी आई नहीं. आखिर वह कौन थी जो महिला पत्नी बनकर रह रही थी.  इस दिशा में पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया.  

4 दिन पहले बंद कमरे में युवक की लाश मिली थी

कोतवाली थाना प्रभारी तेजपाल सैनी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी इलाके में 4 दिन पूर्व बंद कमरे में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी.  युवक के शव की पहचान अकलेरा निवासी 44 वर्षीय मनमोहन तंवर के रूप में हुई है जो बूंदी में मजदूरी का काम करता था.  मकान मालिक जुगल किशोर से पूछताछ की गई तो बताया कि तीन दिन पूर्व तो मृतक उन्हें दिखा था उसके बाद से नहीं देखा, मकान के बाहर कमरे में ताला लगा हुआ था.

फोरेंसिक टीम को बुलाया 

घटना संदिग्ध होने के चलते मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए.  शव को बूंदी मोर्चरी में रखवाया गया. लाश की शिनाख्त होने के बाद परिजनों से पूछताछ की गई, पुलिस ने मृतक की पत्नी से इस बारे में जानकारी ली कि वह बूंदी कब आई थी तो महिला और परिवार ने बताया कि वह तो कभी बूंदी आई नहीं.  

साथ में रहने वाली महिला की तलाश की  

पुलिस ने कहा कि बूंदी में जिस मकान पर मृतक मोहनलाल किराए से रहता था वहां पर एक महिला रहती थी तो आखिर वह कौन थी, पुलिस ने उसे एंगल पर जहां शुरू की.  मामला अवैध संबंध का नजर आया. आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आया कि एक महिला मृतक युवक के साथ में देखी गई थी. जिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की.  

प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या, पति भी बना हत्यारा

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की तो युवक की पहचान झालावाड़ जिले के अकलेरा निवासी मनमोहन के रूप में हुई थी.  कोतवाली पुलिस ने झालावाड़ इलाके में अकलेरा निवासी धापू बाई को इस मामले में गिरफ्तार किया. पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल लिया.  

महिला ने मृतक से अवैध संबंध की बात का स्वीकारा

आरोपी महिला ने बताया कि उसका मृतक मोहनलाल के साथ अवैध संबंध था. वह आए दिन उसके साथ संबंध बनाते थे.  इस अवैध संबंध की जानकारी उसके पति को लग गई थी, जिसके चलते वह नाराज था. लंबे समय से मोहनलाल को जान से मारने का दबाव बना रहा था. लेकिन, पीड़िता पति की बात को टाल देती थी.

1 मई को आरोपी महिला के साथ पति ने हत्या की योजना बनाई

1 मई को आरोपी महिला के साथ पति ने मारपीट की और हत्या की योजना बनाई. पति के कहने पर पीड़िता पहले बूंदी के जवाहर कॉलोनी में गई और मृतक मोहनलाल से मिली वहां उन्होंने संबंध बनाए. कुछ देर बाद आरोपी का पति पहुंचा.  उसके हाथ पैर बांधकर मुंह को दबा दिया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी.  

घर से सामान भी मिले थे गायब, आभूषण भी लूट ले गए

कोतवाल तेजपाल सैनी ने बताया कि मृतक मनमोहन तंवर लंबे समय से बूंदी में एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करता था. वह रोज मजदूरी के लिए निकल जाया करता था. घटना के वक्त मृतक का रूम बंद था. रूम से खून बह रहा था और भयानक बदबू आ रही थी. पुलिस ने जैसे ही घटना के बाद दरवाजा तोड़ा तो घर में युवक की लाश के अलावा सारे सामान गायब थे. जबकि मकान मालिक का कहना था कि युवक महिला के साथ रहता था और सारे सामान थे. पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि हत्या के बाद उसने मृतक के कान, हाथ के सोने के आभूषणों को निकाल लिया था और सारे सामान लेकर चली गई थी और किसी को शक ना हो इसलिए लाश को साइड में रखकर गेट लगाकर रातों-रात फरार हो गए थे.  
यह भी पढ़ें: Jaipur Gangrape: जयपुर में कोचिंग छात्रा से गैंग रेप, पीड़िता ने जिसे मदद के लिए बुलाया उसने भी किया रेप का प्रयास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com