विज्ञापन

Rajasthan: यूथ कांग्रेस के चुनाव घोषित,एप के जरिए होगी वोटिंग; 22 फरवरी से नामांकन शुरू

Rajasthan News: राजस्थान में युवा कांग्रेस (IYC) के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है. संगठन ने चुनाव प्रक्रिया में बदलावों और कार्यक्रमों की घोषणा की.

Rajasthan: यूथ कांग्रेस के चुनाव घोषित,एप के जरिए होगी वोटिंग; 22 फरवरी से नामांकन शुरू
indian youth congress

IYC Block President Election Date Announced: राजस्थान में युवा कांग्रेस (IYC) के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है. सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन ने चुनाव प्रक्रिया में बदलावों और कार्यक्रमों की घोषणा की. इस बार सबसे बड़ा बदलाव ब्लॉक अध्यक्ष के पद को लेकर किया गया है, जिसका चयन अब सीधे मतदान (प्रत्यक्ष चुनाव) के जरिए होगा.

प्रमुख घोषणाएं और चुनावी कार्यक्रम

इस चुनाव कार्यक्रम की जानकारी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी कपिल देसाई तथा चुनाव अधिकारी सज्जाद तारिक ने दी है. जिसके तहत यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए 22 फरवरी से 9 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, जो पूरी तरह ऑनलाइन होगी और IYC ऐप के जरिए की जानी होगी. यूथ कांग्रेस का सदस्यता शुल्क मात्र 75 रुपये रखा गया है. राज्य में सात जोन बनाए गए हैं- जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर.

चुनावी प्रक्रिया में हुए 3 बड़े बदलाव 

संगठन ने जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सीधे मतदान कराने का निर्णय लिया है. इससे पहले यह प्रक्रिया अलग थी, लेकिन अब कार्यकर्ता अपने ब्लॉक नेता को सीधे वोट देकर चुन सकेंगे. चुनाव अधिकारी सज्जाद तारिक के अनुसार, मतदाता सभी 6 बैलेट (विभिन्न पदों) के लिए एक साथ वोट डालेंगे. इसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर के पद शामिल होंगे,. तीसरा, नामांकन के बाद भी सदस्यता अभियान एक महीने तक जारी रहेगा. पूरी प्रक्रिया IYC ऐप के माध्यम से संचालित होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे.नामांकन के बाद भी सदस्यता का काम एक महीने तक चलेगा. पूरी प्रक्रिया में 3 से 4 महीने का समय लगेगा। वहीं, यदि इस दौरान पंचायती चुनाव और निकाय चुनाव आते हैं। तो प्रक्रिया रोक दी जाएगी, चुनाव के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी.

इन 6 जिलों में केवल SC/ST अध्यक्ष

सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए इस बार राजस्थान के 50 जिलों में से 6 जिलों  जयपुर ग्रामीण पश्चिम, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, धौलपुर, बारां और डूंगरपुर को आरक्षित किया गया है, जहां केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार ही अध्यक्ष बन सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'मरीज नहीं देखे जाएंगे'...WhatsApp स्टेटस लगाकर डॉक्टर ने दी जान, सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close