Rajasthan Youth Congress Election 2026: राजस्थान यूथ कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव (2026) डिजिटल प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं. इस चुनाव के जरिए राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. जिसमें ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक की कार्यकारिणी का चयन इस प्रक्रिया से होगा. इसमें 35 साल तक के युवा ₹75 का ऑनलाइन शुल्क देकर सदस्य बनकर वोट डाल सकते हैं. इसके जरिएराजस्थान यूथ कांग्रेस की कमान अब किसके हाथ जाएगी इसका भविष्य भी इसी चुनाव प्रक्रिया के जरिए तय होना है.
200 की जगह 201 विधानसभाएं
चुनाव प्रक्रिया के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऐप के डेटा में राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों की जगह 201 सीटें दिखाई देने लगीं. इसके अलावा, ऐप में कभी इलेक्शन शेड्यूल गायब हो जाता है, तो कभी यह पूरी तरह काम करना बंद कर देता है. दो दिन पहले भी साइबर अटैक की सूचना के बाद वोटिंग बाधित हुई थी, जिसे सुधारने के बाद फिर से शुरू किया गया, लेकिन समस्याओं के चलते प्रक्रिया को दोबारा रोकना पड़ा है.
ब्लॉक से प्रदेश स्तर तक का होना है चयन
इन डिजिटल चुनावों के जरिए राजस्थान यूथ कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है. इसमें ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का चयन होना है. चुनाव की कमान किसके हाथ जाएगी, इसका फैसला प्रदेश के युवा मतदाता कर रहे हैं. नियम के अनुसार, 35 साल तक के युवा 75 रुपये का शुल्क देकर सदस्य बन सकते हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं.
पारदर्शिता पर उठे सवाल
बार-बार तकनीकी बाधा आने और डेटा में हेरफेर (जैसे सीटों की संख्या बढ़ना) दिखने के कारण अब उम्मीदवारों और समर्थकों के बीच अविश्वास की स्थिति पैदा हो गई है. समर्थकों का कहना है कि अगर ऐप सुरक्षित नहीं है, तो चुनावी नतीजे कितने निष्पक्ष होंगे, इस पर संशय है.फिलहाल, आईटी टीम इन खामियों को दुरुस्त करने में जुटी है, लेकिन वोटिंग दोबारा कब सुचारू होगी, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है.
यह भी पढ़ें: रणथंभौर: फर्जी टिकट पर टाइगर सफारी कराने वाले दो गाइडों पर गिरी गाज, लेकिन 'दोषी' गार्ड पर अधिकारी मेहरबान?