विज्ञापन

मुझे शौक नहीं बदमाशी का...' गाने पर थाने के अंदर ही रील बनाकर टशन दिखा रहा था युवक, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Rajasthan News: भीलवाड़ा के करेड़ा थाने में 'बदमाशी' वाली रील बनाना युवक को भारी पड़ा है. पुलिस की सख्ती के बाद उसे रील बनाकर ही माफी मांगनी पड़ी माफी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुझे शौक नहीं बदमाशी का...' गाने पर थाने के अंदर ही रील बनाकर टशन दिखा रहा था युवक, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
थाने के बाहर रील बनाता हुआ युवक
NDTV

Bhilwara Reel Viral video: सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में युवा किस तरह अपनी और दूसरों की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं. यह नजारा राजस्थान की सड़कों पर हर दिन देखा जा सकता है. कभी फेयरवेल के नाम पर स्टूडेंट्स के जरिए सड़कों पर हंगामा करना तो कभी डीजल डालकर कार धोना. ये भले ही कुछ ही मिनटों में व्यूज की दुनिया का बादशाह बना दें, लेकिन कानून की नजर में आने के बाद पुलिस इनके पीछे पड़ जाती है.ताजा मामला भीलवाड़ा का है, जहां करेड़ा थाना परिसर में रील बनाने के नशे ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया.

थाने के सामने 'बदमाशी' का टशन निकाल

मामला गुरुवार शाम का है, जब एक युवक ने करेड़ा थाने के सामने खड़े होकर चर्चित गाने "मुझे शौक नहीं बदमाशी का, हालातों ने मजबूर किया..." पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. युवक को लगा था कि इस 'डॉनगिरी' वाले वीडियो से उसके फॉलोअर्स बढ़ेंगे, लेकिन शुक्रवार शाम जैसे ही वीडियो पुलिस की नजर में आया, युवक की सारी हेकड़ी निकल गई.

 पुलिस ने हाथ जोड़कर मंगवाई माफी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा और उसे हवालात की हवा खिला दी. अब सोशल मीडिया पर उसी युवक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है और दूसरों को ऐसी गलती न करने की सलाह दे रहा है.

सिरोही में स्कॉर्पियो को 'डीजल' से नहलाना पड़ा महंगा

रील का यह जुनून सिर्फ भीलवाड़ा तक सीमित नहीं है.  बीते दिनों सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में भी दो युवकों ने रील बनाने के लिए पेट्रोल पंप पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को पानी के बजाय डीजल से वॉश करने का वीडियो बनाया था. यह वीडियो वायरल होते ही सिरोही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया. पुलिस ने दोनों युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया और रील में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया.

कानून की पैनी नजर

इन दोनों रील्स के सामने आने और उनपर हुई कार्रवाई के बाद से यह तो  स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान पुलिस ऐसे रीलबाजों के खिलाफ कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगी. साथ ही वह इन रीलबाजों को   कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए  सलाखों के पीछे भी पहुंचा सकती है.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर में पुलिस चौकी के बाहर मनचले को महिला ने जूते से जमकर पीटा, जान बचाने के लिए कान पकड़कर मांगी माफी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close