विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2023

सीकर में जारी है बारिश का दौर, मौसम हुआ सुहाना मगर कई इलाकों में भरा पानी

सीकर में सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से जहां मौसम में ठंडक आ गई है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने मिली.

सीकर में जारी है बारिश का दौर, मौसम हुआ सुहाना मगर कई इलाकों में भरा पानी
सीकर में जारी है बारिश का दौर
सीकर: राजस्थान में हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद से ही सीकर जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है. आज सुबह से जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हो रही है. कई इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिली. लगातार हो रही बारिश के चलते सीकर जिले के लोसल, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर सहित अन्य कस्बों में स्थित कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें : बांसवाड़ा : करंट लगने से बीजेपी पार्षद योगेश जोशी की मौत

वहीं, मुख्य मार्गों पर जलभराव होने के चलते घंटों तक आवागमन भी बाधित रहा. बारिश से जलभराव होने के कारण आसपास के कई मकानों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा. 
okl5u9r

सीकर में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली

दरअसल, सीकर जिले में बीती शाम से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मौसम में ठंडक आ गई है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में 70 एमएम पानी बरसा है. खेतों में बुआई का समय चल रहा है, ऐसे में बरसात होने की वजह से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. वहीं, जिलेभर में रुक-रुक कर हो रही बारिश से इस बार अच्छी फसल होने का अनुमान लगाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

जिले में आज का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन में जिलेभर में अच्छी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com