विज्ञापन

IND vs PAK T20 WC 2026: पाक के 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट तो 4 बैटर्स नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, भारत के सामने पाकिस्तान हुआ पस्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की बात करें तो महज 1 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में भारत को पहला और बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया.

IND vs PAK T20 WC 2026: पाक के 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट तो 4 बैटर्स नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, भारत के सामने पाकिस्तान हुआ पस्त
IND vs PAK T20 WC 2026: भारत के सामने पाकिस्तान हुआ पस्त

Ind vs PAK T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम के धुरंधरों ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया है. कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त मिली है. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया था. इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. मात्र 13 रन के अंदर पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज चलते बने. 

पाक के 3 खिलाड़ी शून्य पर हुए आउट

भारतीय गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करने आए 3 पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके अलावा 4 खिलाड़ी ऐसे रहे जो दहाई के नंबर में रन नहीं बना सके. उस्मान खान (44), शादाब खान (14), फहीम अशरफ (10) और शाहीन अफ्रीदी जैसे 4 खिलाड़ी सिर्फ दहाई या उससे ऊपर तक अपना स्कोर बना सके. पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान को पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) के रूप में बड़ा झटका लगा. उस समय तक पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुल सका था.

5वां विकेट गिरते लड़खड़ाया पाक

इसके बाद टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए. यहां से उस्मान खान ने बाबर आजम (5) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि शादाब खान (14) के साथ 39 रन की साझेदारी की, लेकिन 73 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई. उस्मान खान ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 शिकार किया.

ईशान किशन ने बनाए 77 रन

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की बात करें तो महज 1 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में भारत को पहला और बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया. ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचा दिया. ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए.

सूर्या 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में 11 रन की नाबाद पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट निकाला. 

यह भी पढे़ं-

Asian Championship: राजस्थान की बेटी ने निशानेबाजी में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में लहराया परचम

Tokyo Deaflympics 2025: 18 साल के कुशाग्र ने टोक्यो में फहराया तिरंगा, 50M राइफल प्रोन में जीता कांस्य

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close