T20 Tri Series: पहले दो मैच में 'गोल्डेन डक' पर आउट हुए कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में बनाया अनोखा कीर्तिमान

Golden Duck Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा को मोहाली में खेले गए पहले मैच में गोल्डेन डक के शिकार हुए और बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. वहीं, इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी रोहित को गोल्डन डक का शिकार बन गए.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

IND vs AFG: भारत के कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma Runs in T20) ने रविवार को पहले ऐसे टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 150 T20 मैच खेल चुके हैं. यही नहीं, उन्होंने इसी मैच में 100 टी20 इंटरनेशल मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. यह कीर्तिमान रोहित शर्मा ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बनाया. 

विश्व कप 2022 की समाप्ति के बाद पहली बार ICC पुरुष T20 सेटअप में लौटे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मोहाली और इंदौर दोनों T20I मैच में अफगानिस्तान पर 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. 

रोहित शर्मा अब तक 150 टी20 इंटरनेशल मैच खेल चुके हैं. उनके बाद आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम आता हैं, जो अपने करियर में 134 मैच खेले हैं, जबकि आयरलैंड के सहयोगी जॉर्ज डॉकरेल तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 128 मैच खेले हैं. रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

Advertisement
रोहित शर्मा 149 मैचों में लगभग 140 की स्ट्राइक रेट के साथ 3853 रन बनाए हैं. उन्होंने टी20ई में चार शतक भी बनाए हैं और ग्लेन मैक्सवेल और सूर्यकुमार यादव की बराबरी की है.

हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टी20 मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी नाकाम रही. मोहाली में खेले गए पहले मैच में रोहित गोल्डेन डक के शिकार हुए. रोहित को रन आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन जाना पड़ा. जबकि होल्कर स्टेडियम, इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी रोहित को गोल्डन डक का शिकार होना पड़ा.

रोहित शर्मा को मोहाली में खेले गए पहले मैच में गोल्डेन डक के शिकार हुए और बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. वहीं, इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी रोहित को गोल्डन डक का शिकार बन गए.

रोहित शर्मा को पहले टी20 मैच में इब्राहिम गुरबाज ने रन आउट किया, जबकि दूसरे टी20 मैच में पेसर फजुलाहक फारुकी ने बोल्ड आउट किया. भारतीय टीम युवा बल्लेबाजों की बदौलत भारत दोनों मैच 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही. दूसरे टी20 मैच में विराट कोहली ने 29 रनों का योगदा किया. 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.