निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है... चुनावी रण की आहट के साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है। नगर निकायों में दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, नेताओं ने जनता के बीच सक्रियता बढ़ा दी है, लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है आरक्षित सीटों को लेकर। क्योंकि निकाय चुनाव में एक सीट का आरक्षण सिर्फ एक सीट की तस्वीर नहीं बदलता, बल्कि कई नेताओं का पूरा राजनीतिक भविष्य बदल सकता है। जिस सीट पर वर्षों से कोई नेता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हो, अगर वही सीट आरक्षित हो जाए तो उसकी पूरी रणनीति धरी की धरी रह सकती है... वहीं दूसरी तरफ जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी, वहां नए चेहरों के लिए सियासत का दरवाजा खुल सकता है..... #RajasthanNikayChunav #LocalBodyPolls #ElectionReservation #RajasthanPolitics #OBCReservation #WomenReservation #PoliticalUpdate #NagarNikay #NikayChunav2026 #BreakingNews