Nikay Chunav 2026: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में टिकट वितरण के बाद BJP और Congress दोनों दलों में बगावत खुलकर सामने आ गई है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और विरोध में प्रचार करने वाले नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। BJP ने 42 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया है, जबकि Congress ने भी 25 बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव से पहले बढ़ी यह बगावत दोनों दलों के लिए नई चुनौती बन गई है