केंद्र सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुला सकती है...संसद के विशेष सत्र में सरकार महिला आरक्षण से जुड़े संसोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए स्पेशल प्लानिंग बना रही है...सूत्रों से खबर है कि, ये सत्र 16, 17 और 18 अगस्त तक रहेगा...मौजूद मॉनसून सत्र 13 अगस्त को खत्म हो रहा है...बताया जा रहा है कि, सरकार संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए दोनों सदनों में जरूरी दो तिहाही बहुमत सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है...सूत्रों का कहना है कि, जैसे ही पर्याप्त समर्थन का भरोसा मिलेगा, 16 अगस्त से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है...इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है...बता दें कि, संसद सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच परिसीमन विधेयक को लेकर करीब 50 मिनट तक बैठक हुई। सरकार ने इस पर कांग्रेस का रुख जाना...बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनडीए के नए सांसदों के साथ अहम बैठक की... करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में करीब 33 सांसद शामिल हुए... प्रधानमंत्री ने सांसदों से संसद की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी, ज्यादा उपस्थिति और सदन में होने वाली चर्चाओं को गंभीरता से सुनने की अपील की...सरकार लगातार बिल को लेकर दो तिहाई बहुमत जुटाने में लगी हुई है... #SpecialParliamentSession #DelimitationBill #WomensReservation #ModiGovernment #KirenRijiju #RahulGandhi #IndianPolitics #BreakingNews #ParliamentUpdate #NDA #ConstitutionalAmendment #AugustSpecialSession #PoliticalNewsIndia