Banswara News: युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग | Crime News | Viral Video

  • 5:29
  • प्रकाशित: अप्रैल 27, 2026

बांसवाड़ा जिले में देर रात हिंसा के बाद मोटागांव में कई घरों को आग के हवाले कर दिया. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने पथराव किया. पूरी रात पुलिस बल हालात को काबू में करने का प्रयास करती रही. फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं. मामला मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव का है, जब रविवार (26 अप्रैल) देर शाम एक युवक गोविंद पर उसके घर के पास ही 7-8 बाइक सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. हथियारबंद युवकों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. इसके बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूटा. #Banswara #Motagaon #RajasthanCrime #BreakingNews #BanswaraPolice #Violence #TamatiaVillage #LawAndOrder #MurderCase #PoliceStonePelting #RajasthanNews #BanswaraNews

संबंधित वीडियो