उदयपुर के 1000 करोड़ से अधिक के बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाले से जुड़े ₹2 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार एडिशनल एसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को कोर्ट ने 3 दिन की एसीबी कस्टडी में भेज दिया है. एसीबी की लगातार पूछताछ और आमने-सामने की जांच के दौरान एसओजी का रीडर जसवंत भी रडार में आया है, जो 26 सितंबर की कार्रवाई के बाद से दफ्तर से गायब है और उसका फोन बंद है. एसीबी अब उदयपुर पुलिस की मदद से फरार रीडर की तलाश कर रही है, जिसकी गिरफ्तारी और पूछताछ से इस महाघोटाले में कई और बड़े अधिकारियों के नामों का खुलासा होने की संभावना है.
#acbaction #corruption