Accident: जयपुर में ब्लैक थार का आतंक, पुलिस ने निखिल को दबोचा! । Top News । Breaking News

  • 1:26
  • प्रकाशित: नवम्बर 08, 2026
जयपुर में ब्लैक थार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आम्रपाली सर्किल पर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करधनी निवासी आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर शराब के नशे में स्टंट करने का आरोप है। सीआई अरविंद सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। जयपुर पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है। वहीं आमेर घाटी में तेज रफ्तार के चलते एक और सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में पांच दिन के भीतर तीन बड़े हादसे हो चुके हैं और दो लोगों की मौत हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। #BlackThar #JaipurPolice #StuntDriving #JaipurNews #ViralVideo #NikhilArrested #AmerValley #RoadAccident #RajasthanNews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो