Jaipur: जयपुर में दिवाली पर महाजाम! ड्रोन शो के बाद सड़कों पर हाहाकार । Top News । Breaking News

  • 8:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 08, 2026
दीपावली की रोशनी और ड्रोन शो के बीच राजधानी जयपुर में लोगों को देर रात तक भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जनपथ पर आयोजित ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं MI रोड और परकोटे के बाजारों में खरीदारी और रोशनी देखने वालों की भीड़ उमड़ी। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं दीपावली के मद्देनजर राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। देशभर में हाई अलर्ट के बीच राजस्थान पुलिस को होटल, गेस्ट हाउस, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे और नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। #Jaipur #JaipurTrafficJam #Diwali #DroneShow #RajasthanNews #JaipurNews #RajasthanPolice #SecurityAlert #DiwaliCelebration Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो