बीकानेर की बेटी डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। एमबीबीएस (MBBS) करने के बाद कोलायत क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रहीं डॉ. ऐश्वर्या ने आरएएस (RAS) परीक्षा 2024 में पूरे राजस्थान में छठी रैंक (Rank 6) हासिल की है।