अजमेर से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जहाँ बुधवार रात पुलिस और बाइक राइडर्स के बीच जमकर हंगामा हुआ। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक बाइक सवार के साथ शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गई।