जयपुर के हवा महल विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी जीतू सैनी को मनाने के लिए बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रवीण पहुंचे थे। जब नेताओं ने जीतू सैनी को मना लिया और उन्हें बीजेपी का दुपट्टा (फटका) और माला पहनाई, तभी अचानक 'ताऊ जी' की एंट्री हुई। ताऊ जी ने आव देखा न ताव, प्रत्याशी के गले से माला और बीजेपी का फटका निकालकर फेंक दिया।