बीकानेर में निकाय चुनाव का पारा चढ़ गया है! मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज बीकानेर के गोकुल सर्किल से जूनागढ़ तक एक विशाल रोड शो कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया। करीब 3 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान शहर के अंदरूनी इलाकों में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ और उन पर फूलों की बारिश (Pushp Varsha) की गई।