Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। करौली के करणपुर में करंट से झुलसी महिला को चारपाई पर लिटाकर उफनता नाला पार कराया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं दौसा के महवा में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया