आज के दौर में जहाँ शिक्षा एक बड़ा व्यापार बन चुकी है और लाखों की फीस युवाओं के सपनों के आड़े आ रही है, वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर का सूरतगढ़ एक नई मिसाल पेश कर रहा है। यहाँ स्थित 'भाटिया आश्रम' महज ₹250 महीने के सहयोग शुल्क में युवाओं को सरकारी अधिकारी बनाने का सपना पूरा कर रहा है।