अलवर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में कांग्रेस का आधिकारिक 'जन घोषणा पत्र 2026' जारी किया गया। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर प्रहार किए।